MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • Hormuz Crisis: ट्रंप का बड़ा दावा-ईरान साथ हो या नहीं, तेल सप्लाई नहीं रुकेगी-क्या है प्लान?

Hormuz Crisis: ट्रंप का बड़ा दावा-ईरान साथ हो या नहीं, तेल सप्लाई नहीं रुकेगी-क्या है प्लान?

GLOBAL ALERT: होर्मूज में तनाव के बीच ट्रंप ने दावा किया कि तेल का बहाव ईरान के साथ या बिना भी तेज़ होगा। टैंकर फीस, क्रिप्टो भुगतान और मिडिल ईस्ट संघर्ष के बीच वैश्विक ऑयल सप्लाई पर बड़ा संकट मंडरा रहा है-क्या दुनिया नए ऑयल संकट की ओर बढ़ रही है?

3 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : Apr 10 2026, 08:18 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
Image Credit : X

Trump Iran Statement: मध्य पूर्व एक बार फिर दुनिया की सबसे बड़ी चिंता बन गया है। वजह है-होरमुज़ जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz), जहां से दुनिया का बड़ा हिस्सा तेल सप्लाई होता है। इसी बीच अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप (Donald Trump) का बयान सामने आया है, जिसने हालात को और ज्यादा चर्चा में ला दिया है। ट्रंप ने साफ कहा है कि “तेल का बहाव बहुत जल्द तेज़ होगा-चाहे ईरान साथ दे या नहीं।” लेकिन सवाल यह है कि यह कैसे होगा? और क्या इससे तनाव और बढ़ेगा?

27
Image Credit : X

ट्रंप का बड़ा बयान: “तेल सप्लाई हर हाल में चालू होगी”

ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए दावा किया कि दुनिया जल्द ही देखेगी कि तेल की सप्लाई फिर से तेज़ी से शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि इसमें ईरान की भूमिका हो या न हो, इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब होरमुज़ जलडमरूमध्य में तनाव चरम पर है। वैश्विक तेल सप्लाई को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है और कई देश ऊर्जा संकट की आशंका जता रहे हैं। हालांकि ट्रंप ने यह नहीं बताया कि तेल सप्लाई को कैसे सुनिश्चित किया जाएगा-कूटनीति, दबाव या सैन्य ताकत से।

Related Articles

Related image1
Trump Iran War Update: 45 हजार मौत से लेकर ईरान की नेवी खत्म होने तक ट्रंप स्पीच की 10 बड़े दावे!
Related image2
Cyber War Alert: Ex इजराइली आर्मी चीफ का फोन हैक! हजारों गोपनीय फोटो-वीडियो लीक, तस्वीरें वायरल
37
Image Credit : X

होरमुज़ स्ट्रेट क्यों इतना अहम है?

Strait of Hormuz दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री रास्तों में से एक है। इसकी अहमियत:

  • दुनिया के कच्चे तेल का बड़ा हिस्सा यहीं से गुजरता है
  • यह खाड़ी देशों को अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ता है
  • यहां किसी भी रुकावट से पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था प्रभावित हो सकती है
  • इसी वजह से यहां होने वाली हर हलचल पर पूरी दुनिया की नजर रहती है।
47
Image Credit : X

ईरान पर आरोप: टैंकरों से वसूला जा सकता है शुल्क?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान इस जलमार्ग से गुजरने वाले तेल टैंकरों पर “ट्रांजिट फीस” लगाने की योजना बना सकता है। कुछ खबरों में यह भी कहा गया कि यह भुगतान क्रिप्टोकरेंसी में मांगा जा सकता है। इस पर ट्रंप ने कड़ी चेतावनी दी, बोले-“ईरान ऐसा करने की कोशिश भी न करे, अगर कर रहा है, तो तुरंत बंद करे”। पश्चिमी देशों ने भी इस विचार का विरोध किया है, क्योंकि इससे अंतरराष्ट्रीय समुद्री नियमों का उल्लंघन माना जाएगा।

57
Image Credit : X

युद्ध, सीजफायर और बढ़ती अनिश्चितता

हाल ही में अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर हमले और उसके जवाब में ईरान की कार्रवाई ने पूरे क्षेत्र को अस्थिर कर दिया है। इसके चलते तेल की कीमतों में तेजी आई, बाजार में अस्थिरता बढ़ी और हजारों लोगों की जान गई और कई लोग बेघर हो गए। हालांकि कुछ समय बाद युद्धविराम (ceasefire) की घोषणा भी हुई, लेकिन जमीनी स्तर पर तनाव अभी भी बना हुआ है।

67
Image Credit : X

क्या सच में स्थिर होगी तेल सप्लाई? एक्सपर्ट्स की राय

ट्रंप के आत्मविश्वास भरे बयान के बावजूद, विशेषज्ञों की राय थोड़ी अलग है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक तेल सप्लाई की स्थिरता पूरी तरह ईरान की भूमिका पर निर्भर करेगी। समुद्री सुरक्षा सबसे बड़ा फैक्टर है। अगर होरमुज़ में तनाव बढ़ा, तो सप्लाई फिर बाधित हो सकती है यानी हालात अभी भी अनिश्चित हैं और कोई भी बड़ा घटनाक्रम वैश्विक बाजार को हिला सकता है।

77
Image Credit : X

बयान से ज्यादा ज़मीन पर हालात अहम

ट्रंप का बयान भले ही आत्मविश्वास से भरा हो, लेकिन जमीनी सच्चाई यह है कि होरमुज़ जलडमरूमध्य में तनाव अभी खत्म नहीं हुआ है। ईरान, अमेरिका और खाड़ी देशों के बीच चल रही खींचतान का सीधा असर तेल की कीमतों और दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है। आने वाले दिनों में यह साफ होगा कि तेल सप्लाई वास्तव में सामान्य होती है या यह संकट और गहराता है। फिलहाल, पूरी दुनिया की नजर इसी रणनीतिक समुद्री रास्ते पर टिकी हुई है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
विश्व अपराध समाचार (Vishwa Apradh Samachar)
विश्व समाचार
विश्व राजनीति
अमेरिका
डोनाल्ड ट्रम्प
ईरान इजराइल वॉर
ईरान
इज़राइल (Israel)

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Kumbh Viral Girl Case: फर्जी जन्म प्रमाण पत्र से निकाह! NCST जांच में बड़ा खुलासा, दो राज्यों के DGP दिल्ली तलब
Recommended image2
Cyber War Alert: Ex इजराइली आर्मी चीफ का फोन हैक! हजारों गोपनीय फोटो-वीडियो लीक, तस्वीरें वायरल
Recommended image3
Today Weather in Lucknow: लखनऊ से प्रयागराज तक बदला मौसम का मिजाज! यूपी में 38°C तक पहुंचेगा पारा
Recommended image4
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम? जल्द ही 38°C तक पहुंचेगा पारा
Related Stories
Recommended image1
Trump Iran War Update: 45 हजार मौत से लेकर ईरान की नेवी खत्म होने तक ट्रंप स्पीच की 10 बड़े दावे!
Recommended image2
Cyber War Alert: Ex इजराइली आर्मी चीफ का फोन हैक! हजारों गोपनीय फोटो-वीडियो लीक, तस्वीरें वायरल
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved