चीन में ट्रंप, पुतिन और जिनपिंग के बीच ऐतिहासिक बैठक हुई। इसमें वैश्विक शांति, यूक्रेन युद्ध और परमाणु हथियारों पर चर्चा हुई। पुतिन ने सुरक्षा की साझा जिम्मेदारी बताई। ट्रंप ने परमाणु खतरे घटाने पर जोर दिया।
दुनिया की राजनीति में एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। चीन के शेनझेन में पहली बार अमेरिका, रूस और चीन के राष्ट्रपति एक साथ त्रिपक्षीय बैठक में बैठे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की इस ऐतिहासिक बैठक में वैश्विक शांति, परमाणु हथियारों और यूक्रेन युद्ध जैसे बेहद अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। पुतिन ने कहा कि तीनों देशों की अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखने की साझा जिम्मेदारी है। वहीं ट्रंप ने दुनिया की तीन बड़ी परमाणु ताकतों से परमाणु हथियारों की संख्या कम करने और उनके इस्तेमाल का खतरा घटाने पर बातचीत की अपील की। यूक्रेन युद्ध को लेकर भी ट्रंप ने कहा कि इस संघर्ष को खत्म होना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय यानी ICC पर भी सवाल उठाए। आखिर इस बैठक से दुनिया को क्या संकेत मिला?














