MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • भारत बना रेमिटेंस का बेताज बादशाह: 100 अरब डॉलर पार करने वाला अकेला देश! UN डेटा ने चौंकाया

भारत बना रेमिटेंस का बेताज बादशाह: 100 अरब डॉलर पार करने वाला अकेला देश! UN डेटा ने चौंकाया

UN IOM रिपोर्ट 2026 में बड़ा खुलासा: भारत $137 अरब रेमिटेंस के साथ विश्व नंबर-1 बना। खाड़ी संकट, ऊर्जा सुरक्षा और ब्रेन ड्रेन के बीच भारत की अर्थव्यवस्था 2026 में 6.4% ग्रोथ की ओर। क्या वैश्विक सिस्टम बदल रहा है?

3 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : May 06 2026, 02:38 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
Image Credit : ChatGPT AI

India Remittance 137 Billion USD 2024: संयुक्त राष्ट्र की इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन फॉर माइग्रेशन (IOM) की वर्ल्ड माइग्रेशन रिपोर्ट 2026 ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। 2024 में भारत ने 137 अरब डॉलर से अधिक रेमिटेंस प्राप्त कर दुनिया में पहला स्थान बनाए रखा। यह आंकड़ा न सिर्फ ऐतिहासिक है, बल्कि भारत को बाकी सभी देशों से काफी आगे रखता है। रिपोर्ट के अनुसार, भारत अकेला ऐसा देश है जिसने 100 अरब डॉलर का स्तर पार किया है और लगातार वैश्विक रेमिटेंस लीडर बना हुआ है। जिससे देश की अर्थव्यवस्था को भारी मजबूती मिली है।

27
Image Credit : ChatGPT AI

एक दशक में दोगुना से अधिक वृद्धि

आंकड़ों के अनुसार, भारत की रेमिटेंस यात्रा तेज़ी से बढ़ी है:

  • 2010: $53.48 अरब
  • 2015: $68.91 अरब
  • 2020: $83.15 अरब
  • 2024: $137.67 अरब

यह वृद्धि इस बात का संकेत है कि विदेशों में बसे भारतीय समुदाय (डायस्पोरा) की आर्थिक भूमिका लगातार मजबूत हो रही है।

Related Articles

Related image1
क्या सुवेंदु अधिकारी बनेंगे पश्चिम बंगाल के अगले CM? BJP की अहम बैठक से पहले बढ़ा सस्पेंस
Related image2
VD Satheesan: वो इंसान जिसने केरल में बदली कांग्रेस की किस्मत, बने सबसे बड़े गेमचेंजर लेकिन कैसे?
37
Image Credit : X

दूसरे देशों से कितना आगे है भारत?

भारत के बाद मेक्सिको, फिलीपींस और फ्रांस शीर्ष रेमिटेंस प्राप्त करने वाले देशों में शामिल रहे। लेकिन अंतर स्पष्ट है-भारत की कमाई बाकी देशों की तुलना में लगभग “डबल-डिजिट लीड” में है। 2010 से लगातार भारत इस सूची में शीर्ष पर बना हुआ है, और हर साल इसमें स्थिर वृद्धि दर्ज की गई है।

47
Image Credit : X

किन देशों से आता है सबसे ज्यादा पैसा?

रिपोर्ट ने चेतावनी दी है कि पश्चिम एशिया में तनाव, खासकर अमेरिका-ईरान संघर्ष, भारत के रेमिटेंस प्रवाह के लिए बड़ा जोखिम बन सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, भारत के कुल रेमिटेंस का लगभग 38% हिस्सा खाड़ी देशों से आता है, जहां बड़ी संख्या में भारतीय काम करते हैं। इसमें सऊदी अरब, यूएई, कतर और कुवैत जैसे देश प्रमुख हैं। इसी वजह से मध्य-पूर्व में किसी भी तरह की राजनीतिक या आर्थिक अस्थिरता भारत के लिए सीधा जोखिम पैदा कर सकती है।

57
Image Credit : X

6.4% ग्रोथ का अनुमान, लेकिन अस्थिरता बरकरार

IOM रिपोर्ट में यह भी अनुमान लगाया गया है कि 2026 में भारत की अर्थव्यवस्था 6.4% की दर से बढ़ सकती है। मजबूत खपत और सेवा क्षेत्र इसकी मुख्य वजह बताए गए हैं। हालांकि वैश्विक व्यापार तनाव और ऊर्जा कीमतों की अस्थिरता इसे चुनौती दे सकती है।

67
Image Credit : X

“ब्रेन ड्रेन” से “ब्रेन गेन” तक की जंग

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारतीय डायस्पोरा टेक्नोलॉजी और इनोवेशन सेक्टर में अहम भूमिका निभा रहा है। भारत अब “ब्रेन ड्रेन” को “ब्रेन गेन” में बदलने की रणनीति पर काम कर रहा है, जिससे विदेशों में बसे भारतीय वैज्ञानिक और उद्यमी देश के विकास में योगदान दे सकें।

77
Image Credit : X

वैश्विक तस्वीर: भारत क्यों है केंद्र में?

एशिया में आपदाओं और विस्थापन की घटनाओं में भारत, फिलीपींस और चीन सबसे आगे रहे। वहीं, ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में भारतीय प्रवासियों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे वैश्विक प्रवासन नेटवर्क में भारत की भूमिका और मजबूत हो रही है। UN रिपोर्ट का निष्कर्ष साफ है-भारत अब सिर्फ रेमिटेंस प्राप्त करने वाला देश नहीं, बल्कि वैश्विक अर्थव्यवस्था का एक केंद्रीय स्तंभ बन चुका है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
विश्व समाचार
विश्व राजनीति
राष्ट्रीय समाचार
अमेरिका
डोनाल्ड ट्रम्प
ईरान इजराइल वॉर

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Now Playing
'मैं इस्तीफा नहीं दूंगी', Mamata Banerjee के बयान की Sambit Patra ने उड़ा दी धज्जियां
Recommended image2
Now Playing
'मवाली जैसी भूमिका मत निभाओ राहुल गांधी', Mukhtar Abbas Naqvi ने ममता बनर्जी को भी जमकर सुनाया
Recommended image3
बंगाल में सत्ता बदलते ही ममता बनर्जी के खास रहे रिटायर्ड अफसरों की सरकारी दफ्तरों में 'नो-एंट्री'!
Recommended image4
Bareilly के Gym में हुआ कांडः अगर आपके घर की बहन-बेटियां या महिलाएं जिम जाती हैं तो हो जाएं सावधान
Recommended image5
दिल्ली में ई-चालान का नया नियम लागू: बार-बार नियम तोड़ा तो लाइसेंस सस्पेंड, गाड़ी भी होगी जब्त!
Related Stories
Recommended image1
क्या सुवेंदु अधिकारी बनेंगे पश्चिम बंगाल के अगले CM? BJP की अहम बैठक से पहले बढ़ा सस्पेंस
Recommended image2
VD Satheesan: वो इंसान जिसने केरल में बदली कांग्रेस की किस्मत, बने सबसे बड़े गेमचेंजर लेकिन कैसे?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved