UP voter list 2026: उत्तर प्रदेश की फाइनल वोटर लिस्ट 2026 जारी हो गई है। 2.05 करोड़ नाम हटे और 84 लाख जोड़े गए। जानें कैसे ऑनलाइन चेक करें अपना नाम और अगर लिस्ट में नहीं है तो क्या करें।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में वोटर लिस्ट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। राज्य में SIR (Special Intensive Revision) प्रक्रिया पूरी होने के बाद फाइनल मतदाता सूची जारी कर दी गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रीवा के मुताबिक, इस बार लिस्ट में बड़ा बदलाव हुआ है। जहां एक तरफ करोड़ों नाम हटे हैं, वहीं दावे और आपत्तियों के बाद लाखों नए नाम जोड़े भी गए हैं।
2.05 करोड़ नाम हटे, लेकिन 84 लाख फिर जुड़े
आंकड़ों के अनुसार:
- 2024 में कुल मतदाता: 15.44 करोड़
- ड्राफ्ट लिस्ट (6 जनवरी 2026): 12.55 करोड़
- फाइनल लिस्ट: 13.39 करोड़
मतलब साफ है कि कुल 2.05 करोड़ नाम लिस्ट से हटे, लेकिन आपत्तियों के बाद करीब 84 लाख नाम वापस जोड़े गए।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान की एक गलती से लेबनान में कोहराम, सीजफ़ायर की शर्तों में भी ब्लंडर्स
फाइनल लिस्ट में संख्या
- पुरुष मतदाता: 7.30 करोड़
- महिला मतदाता: 6.09 करोड़
कब शुरू हुई थी SIR प्रक्रिया?
- शुरुआत: 27 अक्टूबर 2025
- गणना शुरू: 4 नवंबर 2025
- अंतिम तारीख (फॉर्म): 25 दिसंबर 2025
- ड्राफ्ट लिस्ट: 6 जनवरी 2026
- आपत्तियां/दावे: 6 मार्च 2026 तक
इस पूरी प्रक्रिया के बाद अब फाइनल लिस्ट जारी की गई है।
आपका नाम लिस्ट में नहीं है? अभी भी मौका है
अगर आपका नाम इस बार की फाइनल वोटर लिस्ट में नहीं आया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आपके पास अभी भी विकल्प मौजूद हैं:
पहली अपील:
- ERO के फैसले के खिलाफ
- 15 दिनों के भीतर जिला मजिस्ट्रेट के पास
दूसरी अपील:
- DM के फैसले के खिलाफ
- 30 दिनों के भीतर मुख्य निर्वाचन अधिकारी के पास
सीधा आवेदन:
- Form-6 भरकर
- BLO को दें या ऑनलाइन आवेदन करें
घर बैठे ऐसे चेक करें अपना नाम
आप बहुत आसानी से ऑनलाइन अपना नाम चेक कर सकते हैं:
- voters.eci.gov.in या ceouttarpradesh.nic.in पर जाएं
- Electoral Roll सेक्शन खोलें
- “Final Roll 2026” सेलेक्ट करें
- अपना जिला, विधानसभा और बूथ चुनेंPDF डाउनलोड करें और अपना नाम देखें
इन जिलों में सबसे ज्यादा बढ़े वोटर
मतदाता संख्या में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी इन जिलों में हुई:
- प्रयागराज – 3,29,421
- लखनऊ – 2,85,961
- बरेली – 2,57,920
- गाजियाबाद – 2,43,666
- जौनपुर – 2,37,590
विधानसभा सीटों में साहिबाबाद, जौनपुर, लखनऊ पश्चिम, लोनी और फिरोजाबाद टॉप पर रहे।
शिकायत निपटान में यूपी नंबर 1
मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार:
- 1.08 लाख शिकायतों में से 99.8% का निस्तारण
- ‘Book a Call with BLO’ में यूपी देश में पहले नंबर पर
- 8.63 लाख कॉल बुक, 97% लोगों से संपर्क
हेल्पलाइन और शिकायत पोर्टल पर भी लगभग सभी मामलों का समाधान किया गया।
राजनीतिक दलों ने भी उठाए सवाल
इस पूरी प्रक्रिया के दौरान अलग-अलग राजनीतिक दलों की तरफ से कुल 107 ज्ञापन दिए गए।
- समाजवादी पार्टी: 85
- बीजेपी: 10
- कांग्रेस: 9
- अन्य दल: 3
अधिकारियों का दावा है कि सभी शिकायतों का समाधान कर दिया गया है।
यूपी की नई वोटर लिस्ट ने यह साफ कर दिया है कि इस बार चुनाव से पहले बड़ा डेटा अपडेट हुआ है। लेकिन इतने बड़े पैमाने पर नाम हटने से सवाल भी उठ रहे हैं। ऐसे में हर वोटर के लिए जरूरी है कि वह अपना नाम समय रहते चेक करे और जरूरत पड़े तो तुरंत कार्रवाई करे।
यह भी पढ़ें: BJP के बंगाल मैनिफेस्टो में बड़े ऐलान: सरकारी नौकरी में 33% महिला आरक्षण, हर महीने 3000 रुपए