UP Mein Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega 5 June 2026: उत्तर प्रदेश में आज का मौसम कैसा रहेगा? यूपी के आगरा, लखनऊ, कानपुर समेत किन जिलों में आंधी-बारिश और थंडरस्ट्रॉम का अलर्ट जारी किया गया है? क्या बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलेंगी?
UP Mein Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। 5 जून 2026 को प्रदेश के कई प्रमुख शहरों आगरा, कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, अयोध्या और बांदा में कहीं तेज हवाओं के साथ बारिश तो कहीं आंधी-तूफान की स्थिति देखने को मिलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक कुछ इलाकों में बिजली गिरने और तेज हवाओं (40 से 60 किमी प्रति घंटे) का भी खतरा है। वहीं अगले कुछ दिनों में आसमान साफ होते ही भीषण गर्मी और हीटवेव का असर तेजी से बढ़ेगा। जानिए यूपी के प्रमुख शहरों में आज का मौसम कैसा रहेगा?

आगरा और कानपुर में तेज हवाओं के साथ बारिश
आगरा में 5 जून को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और एक-दो बार गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। यहां 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं और थंडरस्क्वॉल का अलर्ट भी है। कानपुर में भी मौसम कुछ ऐसा ही रहेगा। यहां गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है, साथ ही 40-50 किमी प्रति घंटे की तेज हवाएं चल सकती हैं।
लखनऊ में हल्के बादल और उमस
राजधानी लखनऊ में 5 जून को मौसम मुख्यतः साफ से आंशिक बादलों की ओर बदलता रहेगा। दिन में हल्की थंडर डेवलपमेंट की संभावना है लेकिन बड़ा अलर्ट नहीं है। हालांकि उमस बनी रहेगी और तापमान करीब 40 डिग्री तक पहुंच सकता है।
प्रयागराज, वाराणसी और बांदा में आंधी-तूफान का असर
प्रयागराज में 41 डिग्री तापमान के साथ गरज-चमक और तेज हवाओं (50-60 किमी/घंटा) का अलर्ट है। वाराणसी में भी बारिश और आंधी की स्थिति रहेगी, लेकिन 9 जून से यहां हीटवेव का असर तेज हो जाएगा और तापमान 45 डिग्री तक पहुंच सकता है। बांदा में भी 5 जून को आंधी-बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना है और आगे चलकर यहां भी लू का असर बढ़ेगा।
अयोध्या में हल्की राहत, लेकिन उमस रहेगा बरकरार
अयोध्या में मौसम हल्का आंशिक बादलों वाला रहेगा और कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। तापमान 37-38 डिग्री के आसपास रहेगा लेकिन उमस लोगों को परेशान करेगी।
उत्तर प्रदेश में अगले 5 दिनों में कैसा रहेगा मौसम?
6 जून के बाद से यूपी के ज्यादातर जिलों में आसमान साफ होने लगेगा और तापमान तेजी से बढ़ेगा। प्रयागराज, वाराणसी और बांदा जैसे जिलों में 8 से 10 जून के बीच हीटवेव का गंभीर असर रहेगा, जहां तापमान 43 से 45 डिग्री तक पहुंच सकता है। कानपुर, आगरा और लखनऊ में भी 41&43 डिग्री तक गर्मी महसूस होगी। उत्तर प्रदेश में फिलहाल मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा। पहले आंधी-बारिश और फिर तेज गर्मी व लू। लोगों को मौसम के बदलते मिजाज के अनुसार सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

