CM अभ्युदय योजना के तहत निःशुल्क कोचिंग प्राप्त 77 अभ्यर्थियों ने UPPCS 2024 मुख्य परीक्षा में सफलता हासिल की। योगी सरकार की यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं को आवास, भोजनऔर विशेषज्ञ मार्गदर्शन देकर प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी में मदद कर रही है।

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना ने एक बार फिर अपनी उपयोगिता और प्रभाव साबित किया है। समाज कल्याण मंत्रालय द्वारा संचालित पूर्व परीक्षा प्रशिक्षण केंद्रों से तैयारी कर रहे 77 अभ्यर्थियों ने उत्तर प्रदेश सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (UPPCS) 2024 की मुख्य परीक्षा में सफलता हासिल की है। यह उपलब्धि दर्शाती है कि योगी सरकार की युवा-हितैषी नीतियां आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी का अवसर प्रदान कर रही हैं।

UPPCS 2024 Success: सफल अभ्यर्थियों को मंत्री असीम अरुण की शुभकामनाएं

समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने सफल अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘सबका साथ-सबका विकास’ के विजन को जमीन पर उतार रही है। उन्होंने कहा कि यह योजना सुनिश्चित करती है कि किसी भी प्रतिभाशाली युवा की सफलता आर्थिक तंगी के कारण बाधित न हो और उन्हें समान अवसर मिलें।

Abhyudaya Coaching Centres Result: विभिन्न केंद्रों से अभ्यर्थियों की सफलता

समाज कल्याण विभाग के उप निदेशक आनंद कुमार सिंह के अनुसार-

  • भागीदारी भवन, लखनऊ स्थित कोचिंग केंद्र से 40 अभ्यर्थी सफल हुए।
  • अलीगंज आदर्श परीक्षा केंद्र से 20 अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त की।
  • हापुड़ राजकीय IAS/PCS कोचिंग केंद्र से 17 अभ्यर्थियों ने मुख्य परीक्षा पास की।

यह परिणाम दर्शाता है कि प्रदेश के अलग-अलग कोचिंग केंद्र युवाओं को गुणवत्तापूर्ण तैयारी में मदद कर रहे हैं।

Free Coaching UPPCS Preparation: निःशुल्क और गुणवत्तापूर्ण तैयारी की सुविधा

योगी सरकार की यह पहल युवाओं को प्रशासनिक सेवाओं तक पहुंच दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत अभ्यर्थियों को कई सुविधाएं प्रदान की जाती हैं, जैसे-

  • निःशुल्क आवास और भोजन
  • पुस्तकालय एवं अध्ययन सामग्री
  • ऑनलाइन और ऑफलाइन कक्षाएं
  • विषय विशेषज्ञों का मार्गदर्शन
  • मुख्य परीक्षा केंद्रित उत्तर लेखन अभ्यास
  • मॉडल टेस्ट और नियमित शैक्षणिक सहायता

इन सुविधाओं से आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन मेधावी युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में बड़ा सहारा मिल रहा है।