MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • एक औरत, दो आशिक और 12 साल का रिश्ता, ऐसे रची गई थी खौफनाक हत्या की साजिश

एक औरत, दो आशिक और 12 साल का रिश्ता, ऐसे रची गई थी खौफनाक हत्या की साजिश

Muzaffarnagar Love Affair Murder: मुजफ्फरनगर के सरवट नाले से मिले युवक के शव का राज पुलिस ने 24 घंटे में खोल दिया। 12 साल पुराने प्रेम संबंध से पीछा छुड़ाने के लिए प्रेमिका और उसके नए प्रेमी ने गला दबाकर हत्या की और शव नाले में फेंक दिया।

3 Min read
Author : Akshansh Kulshreshtha
Published : Feb 03 2026, 02:34 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
24 घंटे में खुला सरवट नाले की लाश का राज: 12 साल पुराने रिश्ते ने ली युवक की जान
Image Credit : Asianet News

24 घंटे में खुला सरवट नाले की लाश का राज: 12 साल पुराने रिश्ते ने ली युवक की जान

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में रविवार सुबह सरवट नाले से मिले युवक के शव ने पूरे शहर को झकझोर दिया था। बोरे में बंद लाश और गला दबाकर हत्या की आशंका ने कई सवाल खड़े किए, लेकिन पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा कर दिया। जांच में सामने आया कि युवक की हत्या किसी दुश्मनी या लूट के लिए नहीं, बल्कि 12 साल पुराने प्रेम संबंध से पीछा छुड़ाने के लिए की गई थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने बताया कि रविवार सुबह पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरिनगर निवासी 32 वर्षीय जीवन कश्यप का शव सरवट फाटक के पास नाले से बरामद हुआ था। शव बोरे में भरा हुआ था और शुरुआती जांच में ही यह स्पष्ट हो गया था कि युवक की गला दबाकर हत्या की गई है। इसके बाद पुलिस ने अलग-अलग पहलुओं पर जांच शुरू की।

25
प्रेमिका और उसका नया प्रेमी निकले हत्यारे
Image Credit : Asianet News

प्रेमिका और उसका नया प्रेमी निकले हत्यारे

एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत और सीओ मंडी राजू साव के निर्देशन में मंडी कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार शर्मा की टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए मृतक की प्रेमिका सोनिया कश्यप और उसके नए प्रेमी सादिक निवासी हरसौली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त रस्सी भी बरामद की है।

एसएसपी संजय कुमार वर्मा के अनुसार, सोनिया और जीवन के बीच संबंध शादी से पहले से थे। कुछ साल पहले सोनिया के पति की मौत हो गई थी। इसके बाद उसके संबंध गांव के ही सादिक से हो गए। सादिक गोवा में कपड़े सिलने का काम करता है। जब उसे सोनिया और जीवन के पुराने रिश्तों की जानकारी हुई तो उसने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच तनाव बढ़ता गया।

Related Articles

Related image1
जो बच्ची बोल नहीं सकती थी, उसने अचानक कहा ‘योगी जी थैंक्यू’… पूरी कहानी रुला देगी
Related image2
क्या आप जानते हैं? यूपी में है एक रहस्यमयी मेंढ़क मंदिर, जहां शिवलिंग बदलता है रंग
35
सुनियोजित तरीके से दिया हत्या को अंजाम
Image Credit : Getty

सुनियोजित तरीके से दिया हत्या को अंजाम

पुराने प्रेमी से हमेशा के लिए पीछा छुड़ाने के इरादे से सोनिया ने सादिक के साथ मिलकर जीवन की हत्या की साजिश रची। योजना के तहत सोनिया ने जीवन को सरवट फाटक के पास स्थित अपने कमरे पर बुलाया। वहां सादिक पहले से छिपा हुआ था। मौका मिलते ही सादिक ने रस्सी से जीवन का गला कस दिया, जबकि सोनिया ने उसके पैर पकड़ लिए। कुछ ही देर में दम घुटने से जीवन की मौत हो गई।

45
शव को बोरे में भरकर नाले में फेंका
Image Credit : Getty

शव को बोरे में भरकर नाले में फेंका

हत्या के बाद दोनों ने शव को बोरे में भरा और रात के अंधेरे में उसे सरवट नाले तक ले जाकर फेंक दिया, ताकि मामला हादसा या गुमशुदगी जैसा लगे। हालांकि पुलिस की सतर्कता और तकनीकी जांच के चलते दोनों आरोपी ज्यादा समय तक कानून से नहीं बच सके।

55
पुलिस टीम को मिलेगा इनाम
Image Credit : Getty

पुलिस टीम को मिलेगा इनाम

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने 24 घंटे के भीतर हत्याकांड का खुलासा करने वाली पुलिस टीम की सराहना करते हुए उन्हें पुरस्कृत करने की घोषणा की है। पुलिस का कहना है कि मामले में सभी सबूत जुटा लिए गए हैं और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AK
Akshansh Kulshreshtha
अक्षांश कुलश्रेष्ठ। पत्रकार के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर ये हाइपर लोकल, ट्रेन्डिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, हेल्थ और यूटिलिटी की खबरों पर काम कर रहे हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता और जनसंचार की डिग्री ली हुई है। इनके पास डिजिटल मीडिया मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव, सोशल मीडिया मार्केटिंग, ऑनलाइन ब्रांडिंग और कंटेंट प्रमोशन का भी अनुभव है।
यूपी क्राइम न्यूज़ (UP Crime News)
यूपी समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
जंगल के ऊपर से दौड़ेंगी गाड़ियां! देखिए भारत का अनोखा एक्सप्रेसवे
Recommended image2
पटना: खून से लथपथ मिली 3 साल की बच्ची, अपनों ने ही किया ऐसा काम कि रूह कांप जाए
Recommended image3
नए लुक में तैयार अमृत भारत एक्सप्रेस, बदल जाएगा सफर का अनुभव...देखिए चुनिंदा तस्वीरें
Recommended image4
Ashok Kharat News: कैसे लीक हुए अशोक खरात के अश्लील वीडियो, किसने दिखाई बाबा से पंगा लेने की हिम्मत
Recommended image5
ये 3 तस्वीरें बंगाल में बदलेंगी सरकार? चुनाव से पहले PM मोदी ने बताया कड़वा सच!
Related Stories
Recommended image1
जो बच्ची बोल नहीं सकती थी, उसने अचानक कहा ‘योगी जी थैंक्यू’… पूरी कहानी रुला देगी
Recommended image2
क्या आप जानते हैं? यूपी में है एक रहस्यमयी मेंढ़क मंदिर, जहां शिवलिंग बदलता है रंग
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved