कैलिफोर्निया के एक सुपरमार्केट में महिला के यौन उत्पीड़न का वीडियो वायरल हुआ है। लॉस एंजेलिस पुलिस ने आरोपी की पहचान के लिए CCTV फुटेज जारी कर मदद मांगी है। लोग आरोपी के एशियाई मूल का होने का अनुमान लगा रहे हैं।

मेरिका में लॉस एंजेलिस काउंटी शेरिफ डिपार्टमेंट ने एक हैरान करने वाला वीडियो जारी किया है। पुलिस ने लोगों से वीडियो में दिख रहे शख्स को पहचानने में मदद की अपील की है। यह वीडियो कैलिफोर्निया के वैलेंसिया में मौजूद एक 'होल फूड्स' ग्रॉसरी स्टोर का है, जिसमें एक शख्स शॉपिंग कर रही महिला के साथ घिनौनी हरकत करता दिख रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद कई लोग आरोपी के भारतीय होने का दावा कर रहे हैं।

सुपरमार्केट में यौन उत्पीड़न

वीडियो में दिखता है कि एक महिला सुपरमार्केट की रैक से झुककर सामान देख रही है। तभी नीली शर्ट और नीली पैंट पहने एक शख्स उसके पास आता है और महिला के सिर के पास अपना प्राइवेट पार्ट टच करने की कोशिश करता है। अचानक किसी को अपने इतने करीब देखकर महिला चौंक जाती है और पीछे मुड़ती है। तब तक वह शख्स ऐसे बर्ताव करने लगता है जैसे वह भी सामान ही देख रहा हो। इसके बाद महिला वहां से उठकर चली जाती है।

यह घटना पिछले हफ्ते की है। जब आरोपी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली, तो पुलिस ने वीडियो जारी कर दिया। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर कोई इस शख्स को पहचानता है तो फौरन सूचना दे। स्टोर के CCTV का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसके बाद लोग जमकर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।

View post on Instagram

View post on Instagram

एशियाई मूल का होने का आरोप

KTLA की रिपोर्ट के मुताबिक, यौन उत्पीड़न की शिकायत मिलने के बाद पुलिस स्टोर पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी वहां से भाग चुका था। पुलिस का कहना है कि आरोपी की उम्र करीब 30 साल है, उसके बाल काले और आंखें भूरी हैं। शेरिफ डिपार्टमेंट ने बताया कि उसकी लंबाई करीब 6 फीट 1 इंच और वजन 100 किलो के आसपास है।

यह घटना 23 मार्च को वैलेंसिया स्टोर में हुई थी। 'होल फूड्स' ने एक बयान में कहा कि वे इस घटना से चिंतित हैं और ग्राहकों की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है। वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग आरोपी को एशियाई, भारतीय या पाकिस्तानी मूल का बता रहे हैं। कुछ लोगों ने उसे अप्रवासी कहकर भी निशाना साधा।