मथुरा में सजधज कर निकले थे 4 दोस्त, लेकिन यूर्टन पर इंतजार कर रही थी मौत
Mathura Accident News :उत्तर प्रदेश के मथुरा में चार दोस्त एक शादी में जा रहे थे। लेकिन उन्हें क्या पता था कि वह जिस मोड़ पर यूटर्न करेंगे, वहीं उनकी जिंदगी खत्म हो जाएगी। वह मोड़ आया और चारों को एक मिनट भी संभलने का मौका तक नहीं मिला।

मथुरा में चार दोस्तों की मौत
उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। जिसमें चार युवकों की मौत हो गई, मरने वालों में 2 लॉ स्टूडेंट भी शामिल हैं। सभी लोग कार में सवार होकर सजधज कर एक शादी समरोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। लेकिन तभी एक अंधा मोड़ आया और उनकी गाड़ी अचानक बेकाबू होकर नहर में गिर गई।
मथुरा में महावन से गोवर्धन जाते वक्त हुआ हादसा
दरअसल, यह भयानाक एक्सीडेंट मथुरा में महावन से गोवर्धन जाते वक्त हुआ। चारों युवक फ्रॉन्क्स कार (UP 85 CV 9856) मथुरा बाइपास से होते हुए डीग में हो रही एक शादी में जा रहे थे। लेकिन यू टर्न वाला मोड़ आया जिससे ड्राइवर को आगे का रास्ता नहीं दिखा और उनकी कार नियंत्रण खोते हुए नहर में जा गिरी।
मौत की आवाज से खुल गई लोगों की नींद
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि गाड़ी बुधवार रेत रात नहर में गिरी थी, आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोगों को सुनाई और वह मौके पर पहुंच गए। किसी तरह उन्होंने दो लोगों को तो कार से निकाल लिया, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया।
कार के पूरी तरह से परखच्चे उड़ गए
वहीं हादसे की खबर लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल टीम ने क्रेन की मदद से गाड़ी को बाहर निकाला। साथ ही दो और युवकों को निकाला, लेकिन उनकी भी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने चारों युवकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए। हादसा इतना भयानक था कि कार के पूरी तरह से परखच्चे उड़ गए।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

