उत्तर प्रदेश रामपुर में पति पत्नी रात को शारीरिक संबंध बना रहे थे। लेकिन अचानक पति ऐसा हैवान बन गया कि उसी हालत में बीवी की हत्या कर दी। इतना ही नहीं बिना कपड़ों के लाश को बिस्तर पर छोड़कर भाग गया।

उत्तर प्रदेश के रामपुर से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसको सुनकर पुलिस वाले तक हैरान हैं। यहां पति-पत्नी शारीरिक संबंध बना रहे थे। इसी बीच जरा सी बात पर पति को इतना गुस्सा आया कि उसने बिस्तर पर ही बीवी का गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसी हालत में बिना कपड़ों के छोड़कर भाग गया। इसके बाद जब आसपास के लोगों घर के अंदर पहुंचे और महिला की डेडबॉडी देखी तो हड़कंप मच गया।

भयानक था बेडरूम का नजारा

दरअसल, यह सनसनीखेज घटना रामपुर के कोतवाली सिविल लाइन क्षेत्र की है। जहां सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और जब अंदर का नजारा देखा तो आसपास के लोग पुलिसकर्मी सन्न रह गए। क्योंकि शव पर एक कपड़ा भी नहीं था। पुलिस ने नग्न अवस्था में महिला का शव बरामद किया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा और पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरु की गई।

दूधवाले ने किया मामले का खुलासा

बता दें कि मृतका टीचर थी जो रामपुर के शिव विहार कालोनी में किराए के मकान में पति राहुल और 5 साल के बेटे आदि के साथ रहती थी। लेकिन रविवार रात को पति ने उसकी हत्या कर दी। सोमवार सुबह दूधवाला दूध देने पहुंचा तो दरवाजा खुला था, उसने काफी देर तक आवाज लगाई, लेकिन कोई नहीं आया। जब उसने मकान मालिक को जानकारी दी तो उन्होंने अंदर जाकर देखा तो महिला का शव पड़ा था।

पत्नी के परिवार ने बताई पति की घिनौनी हरकतें

वहीं खबर लगते ही महिला के मायके वाले मौके पर पहुंचे और आरोपी दमाद के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया। पुलिस को बताया कि आरोपी शादी के बाद से ही बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहा था। शराब के नशे में आए दिन मारपीट भी करता था। पिता ने कहा कि हमारी बेटी यह सोचकर सब सहती रही कि एक ना एक दिन वह सुधर जाएगा। उसे रोजाना मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया जाता था।

रामपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

वहीं मामले की जांच कर रहे पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह बताया कि घटना के अगले दिन आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेजा जाएगा। वहीं शुरूआती में तो आरोपी मामले को गुमाता रहा, लेकिन जब सख्ती से पूछताछ की तो सारी कहानी बयां कर दी। आरोपी ने बताया कि दोनों शारीरिक संबंध बना रहे थे, इसी दौरान पत्नी कुछ ऐसा बोल दिया कि मेरा दिमाग पर गुस्सा चढ़ गया। दोनों के बीच विवाद बढ़ा और मैंने गुस्से में आकर पत्नी का गला दबा दिया। फिर कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया। में डर गया और पुलिस से बचने के लिए भाग गया।