PM मोदी की पहल पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राष्ट्रगान से पहले सभी कार्यालयों और स्कूलों में वंदे मातरम् के छह छंदों के गायन का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसे ऐतिहासिक कदम बताते हुए मध्यप्रदेश में तुरंत लागू करने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अब राष्ट्रगान ‘जन-गण-मन’ से पहले सभी सरकारी कार्यालयों और स्कूलों में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के छह छंदों का सामूहिक और ससम्मान गायन किया जाएगा। उन्होंने इस पहल को अत्यंत सराहनीय और ऐतिहासिक कदम बताया। मुख्यमंत्री के अनुसार, यह निर्णय देशभक्ति की भावना को और मजबूत करेगा तथा नई पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम के मूल्यों से जोड़ेगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

राष्ट्रगीत वंदे मातरम्: शहीदों के बलिदान का स्मरण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान हमारे वीर सेनानी ‘वंदे मातरम्’ गाते हुए देश के लिए हंसते-हंसते बलिदान हो गए। यह गीत केवल एक राष्ट्रगीत नहीं, बल्कि स्वतंत्रता संग्राम की प्रेरणा और त्याग का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस निर्णय के माध्यम से पूरा देश अमर शहीदों के बलिदान को याद करेगा और राष्ट्र के प्रति सम्मान और समर्पण की भावना को पुनर्जीवित करेगा।

Scroll to load tweet…

मध्यप्रदेश में वंदे मातरम् लागू: राज्य सरकार का समर्थन

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि मध्यप्रदेश सरकार केंद्र सरकार के इस फैसले के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। राज्य सरकार ने राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के ससम्मान गायन को प्रदेश में तुरंत लागू करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि इस पहल से प्रदेश में राष्ट्रभक्ति की भावना और अधिक सुदृढ़ होगी तथा युवाओं में राष्ट्रीय चेतना को बल मिलेगा।