फरसा वाले बाबा की मौत की 2 थ्योरी, लेकिन सच क्या, डरा देने वाली हैं मथुरा की ये 5 तस्वीरें
Gau Rakshak Farsa Wale Baba Latest News : उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में गौरक्षक साधु चंद्रशेखर उर्फ 'फरसा वाले बाबा' की मौत को लेकर हंगामा मचा हुआ है। पुलिस और बाबा के शिष्य उनकी मौत को लेकर अलग अलग थ्योरी बता रहे हैं।

मथुरा से लखनऊ तक बाबा की मौत पर हंगामा
उत्तर प्रदेश में लखनऊ से कानपुर तक ईद का त्यौहार शांति से मनाया गया। लेकिन वहीं मथुरा में साधु चंद्रशेखर उर्फ 'फरसा वाले बाबा' की मौत के बाद बवाल मचा हुआ है। आखिरकार कड़ी सुरक्षा के बीच बाबा का अंतिम संस्कर कर दिया गया। इस दौरान चप्पे-चप्पे पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। वहीं कई संवेदनशील इलाकों में ईद के मौके पर सांप्रदायिक तनाव ना फैले इसलिए अभी भी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं।
कौन थे साधु चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा?
दरअसल, मथुरा के नेशनल हाइवे पर फरसा वाले बाबा के नाम से मशहूर साधु चंद्रशेखर सिंह (45) की शनिवार तड़के ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। इसके बाद हंगामा खड़ा हो गया और लोगों ने शव रखकर हाइवे जाम कर दिया। बता दें कि साधु एक प्रसिद्ध गौ-रक्षक थे। आरोप है कि जिस ट्रक से कुचलकर उनकी जान गई उसमें गोवंश तस्करी की जा रही थी।
बाबा की मौत पर शिष्यों की थ्योरी
बता दें कि फरसा वाले बाबा की मौत के पीछे दो थ्योरी सामने आ रही हैं। पहली जो उनके साथियों ने बताई कि बाबा को सूचना मिली थी कि कोसी में नेशनल हाईवे पर एक ट्रक में गोवंश को भरकर ले जाए जा रहा है। तो उन्होंने उसका पीछा कि और ट्रक के सामने बाइक लगा दी। इसके बाद चालक ने उन पर ट्रक चढ़ा दिया और फरार हो गया। कुछ देर पर बाबा की मौत हो गई और यह हंगामा खड़ा हो गया।
फरसा वाले बाबा की मौत पर पुलिस की थ्योरी
वहीं फरसा वाले बाबा की मौत के पीछे जी दूसरी थ्योरी प्रशासन और पुलिसवालों ने बताई, उसके मुताबिक वह एक महज हादसा था। पुलिस ने बयान जारी कर कहा-साधु चंद्रशेखर उर्फ 'फरसा वाले बाबा को कोसी इलाक में एक ट्रक में गौवंश होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद वह शिष्यों के साथ ट्रकों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान कोहरा था, इसी बीच राजस्थान नंबर के तेल से भरे ट्रक ने कंटेनर उनको टक्कर मार दी। इसकी चपेट में आने से बाबा की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक भी घायल और उसकी भी मौत हो गई। वहीं उस ट्रक में साबुन, फिनाइल, शैंपू भरे थे।
बाबा की मौैत के बाद मामने ने पकड़ा तूल
कुछ देर बाद ही बाबा की मौैत के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है हजारों लोग विरोध करते हुए सड़क पर उतर गए और हाइवे जाम कर दिया। वहीं विपक्ष ने भी सरकार पर गौ-तस्करी को लेकर कई आरोप लगाए। इसी दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बयान भी आया और उन्होंने कहा-अफसरों को निर्देश दिए गए हैं, जो दोषी होगा वह छोड़ा नहीं जाएगा। सभी पर कानूनी कार्रवाई होगी।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

