छात्र चिराग ने दुबई में दोस्तों से कहा कि वह नौकरी छोड़कर भारत लौट रहा है। फिर उसने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में एडमिशन का सरप्राइज दिया। दोस्तों के रिएक्शन का यह 1 वीडियो अब वायरल है।
दोस्तों से कहा कि दुबई की नौकरी छोड़कर इंडिया लौट रहा हूं, लेकिन जब सच्चाई बताई तो सबके होश उड़ गए। इस भारतीय छात्र ने जैसे ही बताया कि वह इंडिया नहीं, बल्कि पढ़ाई के लिए लंदन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी जा रहा है, तो दोस्तों की खुशी और हैरानी का ठिकाना नहीं रहा। अब यह रिएक्शन वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
'दुबई छोड़ रहा हूं, इंडिया वापस जा रहा'
चिराग पाहवा नाम के इस छात्र ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने दोस्तों को ऑक्सफोर्ड में एडमिशन मिलने की खुशखबरी दे रहा है। चिराग ने बताया कि जिस दिन उसे ऑक्सफोर्ड से एडमिशन लेटर मिला, उसे समझ नहीं आ रहा था कि यह खुशी कैसे बांटे। इसलिए उसने अपने सभी दोस्तों को एक साथ बुलाया।
दोस्तों को बुलाने के बाद चिराग ने सबसे पहले कहा, “मैं दुबई छोड़ रहा हूं।” दोस्त कुछ समझ पाते, उससे पहले ही उसने कहा कि वह नौकरी छोड़ रहा है और एक हफ्ते के अंदर यहां से चला जाएगा। इसके बाद जब उसने कहा कि वह इंडिया वापस जा रहा है, तो दोस्त और भी ज्यादा कंफ्यूज हो गए।
असली सरप्राइज तो बाकी था
लेकिन असली सरप्राइज तो इसके बाद आया। चिराग ने बताया कि वह इंडिया नहीं, बल्कि लंदन जा रहा है क्योंकि उसे ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में एडमिशन मिल गया है। जैसे ही उसने कहा, “मैं लंदन जा रहा हूं, मुझे ऑक्सफोर्ड में एडमिशन मिल गया है”, तो दोस्त खुशी से उछल पड़े। एक दोस्त ने हैरानी से “Oh my God” कहा और बाकी सब उसे बधाई देने लगे। चिराग का कहना है कि दोस्तों के इस रिएक्शन ने उस पल को और भी खास बना दिया। उसने उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया जिन्होंने हमेशा उसका साथ दिया और उस पर भरोसा किया। वीडियो वायरल होने के बाद अब सोशल मीडिया पर भी लोग चिराग को जमकर बधाइयां दे रहे हैं।
