बिहार में एक माँ ने 2 बच्चों को ट्रेन से बचाया। पटरी पार करते समय ट्रेन आने पर वह बच्चों के ऊपर ढाल बनकर लेट गई। ट्रेन ऊपर से गुज़र गई, जिससे माँ घायल हो गई लेकिन सभी 5 लोग सुरक्षित बच गए।
एक मां ने अपने दो बच्चों को बचाने के लिए अपनी जान दांव पर लगा दी. तेज़ रफ़्तार ट्रेन उनके ऊपर से गुज़र गई, लेकिन मां ने बच्चों को खरोंच तक नहीं आने दी. ये हैरान करने वाला मामला बिहार के समस्तीपुर ज़िले का है. इसका एक वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. वीडियो में दिखता है कि मल्हेरा के पास दो महिलाएं और दो बच्चे पटरी पर फंसे हुए हैं और सामने से ट्रेन आ रही है.

ये घटना 15 मई की है. तीन महिलाएं और दो बच्चे पास में बने फुट ओवरब्रिज के बजाय सीधे पटरी पार कर रहे थे. तभी अचानक तेज़ रफ़्तार ट्रेन आ गई. उन लोगों के पास बचने के लिए बिल्कुल भी वक्त नहीं था.
जान बचाने की आखिरी कोशिश में, ये लोग प्लेटफॉर्म और पटरी के बीच की संकरी जगह 'मलहरा' में लेट गए. आसपास खड़े लोग घबराकर चिल्ला रहे थे. इसी बीच, एक मां ने तुरंत अपने दोनों बच्चों को अपने नीचे खींच लिया और खुद उनकी ढाल बन गई. इसके बाद पूरी ट्रेन उनके ऊपर से गुज़र गई.
अब वायरल हो रहे इस वीडियो में ये खौफनाक मंज़र कैद हो गया है. इसमें दिख रहा है कि महिलाएं उस तंग जगह में लेटी हैं और ट्रेन तेज़ी से गुज़र रही है. ट्रेन की रफ़्तार से महिला बार-बार हिल रही है और ट्रेन से टकरा भी रही है. एक पल तो ऐसा लगा कि वो ट्रेन के साथ खिंच जाएगी, लेकिन पास में लेटी दूसरी महिला ने उसे पकड़कर संभाले रखा.
ट्रेन के गुज़रने के कुछ सेकंड बाद ही, आसपास खड़े लोग महिलाओं और बच्चों की मदद के लिए दौड़ पड़े. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घटना में मां को चोटें आई हैं, लेकिन सभी पांचों लोग सुरक्षित बच गए.
