Viral Video What People Order after Midnight: क्या आपने कभी सोचा है कि रात 12 बजे के बाद लोग सबसे ज्यादा क्या ऑर्डर करते हैं? क्विक कॉमर्स ऐप्स से देर रात लड़कियां क्या ऑर्डर करती हैं? आखिर डिलीवरी बॉय ने ऐसे कौन से राज खोले, जिन पर इंटरनेट हंसते-हंसते रिलेट करने लगा?

Late Night Food Cravings Viral Video: लेट नाइट क्रेविंग (Late Night Cravings) यानी देर रात कुछ खास या चटपटा खाने की तीव्र इच्छा होना आज की लाइफस्टाइल का एक ऐसा हिस्सा बन चुकी हैं। इससे लाखों लोग खुद को जोड़कर देखते हैं। खासकर रात के सन्नाटे में जब अचानक कुछ नमकीन, चटपटा या इंस्टेंट स्नैक खाने का मन करता है, तब क्विक कॉमर्स ऐप्स लोगों की पहली पसंद बन जाते हैं। इसी बीच Zepto के एक डिलीवरी पार्टनर ने आधी रात के ऑर्डर्स को लेकर ऐसा खुलासा किया है, जिसने सोशल मीडिया यूजर्स को हंसने पर मजबूर कर दिया। उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग खुद को उसमें आसानी से रिलेट कर पा रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

डिलीवरी बॉय ने बताई रात के ऑर्डर्स की दिलचस्प कहानी

Instagram पर @the_deliveryboy81 नाम के अकाउंट से शेयर किए गए वीडियो में डिलीवरी बॉय रात में मिलने वाले ऑर्डर्स के बारे में मजेदार अंदाज में बात करता नजर आता है। वीडियो में वह कहता है कि देर रात आने वाले ज्यादातर ऑर्डर्स लड़कियों के होते हैं। इतना ही नहीं, ऑर्डर डिलीवर करते समय अक्सर एक खास निर्देश भी मिलता है- भैया, आने से पहले फोन कर देना, बेल मत बजाना। उनकी बातों में सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान इस बात ने खींचा कि देर रात ऑर्डर की जाने वाली चीजें भी काफी दिलचस्प होती हैं। उनके मुताबिक चिप्स, वेफर्स, स्नैक्स और बच्चों जैसी पसंद की छोटी-छोटी खाने की चीजें सबसे ज्यादा ऑर्डर होती हैं। नीचे देखें वीडियो-

View post on Instagram

'बेल मत बजाना' वाली बात पर लोगों ने लिए मजे

वीडियो में डिलीवरी बॉय ने मजाकिया अंदाज में सवाल भी उठाया कि आखिर लोग रात के समय चोरी-छिपे स्नैक्स क्यों मंगाते हैं और बेल बजाने से इतना क्यों बचते हैं। यही हिस्सा इंटरनेट यूजर्स को सबसे ज्यादा मजेदार लगा। कई लोगों ने कमेंट कर माना कि वे भी अक्सर रात में घरवालों को बिना बताए कुछ खाने का ऑर्डर कर देते हैं और डिलीवरी पार्टनर से बेल न बजाने की रिक्वेस्ट करते हैं।

सोशल मीडिया पर आई मजेदार प्रतिक्रियाओं की बाढ़

वीडियो वायरल होते ही कमेंट सेक्शन में हजारों प्रतिक्रियाएं आने लगीं। कुछ लोगों ने डिलीवरी बॉय की बातों को मजाक में लिया तो कुछ ने माना कि उसने देर रात की एक ऐसी आदत को सबके सामने ला दिया है, जिससे बड़ी संख्या में लोग जुड़ाव महसूस करते हैं।

  • एक यूजर ने मजाक में लिखा, “सॉरी भैया, डांटो मत।”
  • वहीं दूसरे ने कहा, “धन्यवाद भैया, आपने हमारा सीक्रेट सबको बता दिया।”
  • कई यूजर्स ने इसे अपना "Me Time" बताया। उनका कहना था कि दिनभर की भागदौड़ के बाद रात का समय ही ऐसा होता है जब वे अपनी पसंद की चीजें आराम से खा पाते हैं।

Late Night Snacking क्यों हो रही है इतनी लोकप्रिय?

दरअसल, बदलती लाइफस्टाइल और लंबे वर्किंग ऑवर्स के कारण देर रात खाना या स्नैक्स खाना अब आम बात बन चुकी है। क्विक डिलीवरी प्लेटफॉर्म्स ने इस ट्रेंड को और आसान बना दिया है। कुछ ही मिनटों में पसंदीदा स्नैक्स घर तक पहुंच जाने से लोग अपनी अचानक होने वाली क्रेविंग्स को तुरंत पूरा कर लेते हैं। यही वजह है कि इस वीडियो ने लोगों को सिर्फ हंसाया ही नहीं, बल्कि उनकी रोजमर्रा की आदतों की भी याद दिला दी।

क्यों वायरल हो रहा है यह वीडियो?

इस वीडियो की सबसे बड़ी खासियत इसकी रिलेटेबिलिटी है। डिलीवरी बॉय ने किसी स्क्रिप्टेड कंटेंट की बजाय अपने रोज के अनुभवों को हल्के-फुल्के अंदाज में शेयर किया। यही कारण है कि हजारों लोग खुद को इस कहानी का हिस्सा महसूस कर रहे हैं। कई यूजर्स ने तो यहां तक स्वीकार कर लिया कि वे यह वीडियो देखते समय भी रात में मैगी, चिप्स या अन्य स्नैक्स खा रहे थे। शायद यही वजह है कि यह साधारण-सा वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।