केदारनाथ धाम की खूबसूरती बना खतरनाक चैलेंज, 5 तस्वीरों में देखिए ताजा हालात
Weather Update Rain And Hail : यूपी से लेकर दिल्ली और कई स्टेट में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। क्योंकि यहां बारिश के साथ ओले गिर रहे हैं। वहीं केदारनाथ मंदिर परिसर भी पूरी तरह बर्फ से ढक चुका है। जो तस्वीरें सामने आई हैं वह मनमोहक हैं।

केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने वाले हैं
अप्रैल के महीनें जहां एक तरफ भीषण गर्मी पड़ रही है। वहीं दूसरी तरह मौसम ने अचानक करवट बदली है। जिसके कारण उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान समेत कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओले गिर रहे हैं। वहीं केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में तो हालात और बुरे हैं। लेकिन यहां से जो तस्वीरें सामने आई हैं वह शानदार हैं। बता दें कि कुछ ही दिनों में केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने वाले हैं।
पूरे इलाके में बिछी बर्फ की मोटी चादर
केदारनाथ धाम में बीती रात से हुई लगातार बर्फबारी से पूरे इलाके को बर्फ की मोटी चादर से ढक दिया है। जिसके चलते यात्रा वाले सारे रास्ते बंद हो गए हैं। हालांकि कुछ दिनों बाद मौसम साफ होने के संकेत हैं।
केदारनाथ धाम यात्रा हुई कठिन
बता दें कि हाल ही में केदारनाथ धाम यात्रा के जिन रास्तों से बर्फ हटाई गई थी, वहां एक बार फिर बर्फ की चादरें बिछ गई हैं। लगातार हो रही बर्फबारी की वजह से वहां पर चल रही यात्रा की तैयारियां बुरी तरह प्रभावित हो गई हैं। लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
कुदरत का कहर बना चिनौती
कुदरत के इस कहर के चलते मौसम ने प्रशासन को कड़ी चेतावनी दी है। इससे प्रशासन के सामने व्यवस्थाओं को एक बार फिर से ठीक करना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है।
चांदी से चमक उठा केदारनाथ धाम
बता दें किक मौसम की मेहरबानी से केदारपुरी चांदी जैसी सफेद बर्फ से चमक उठी है। जो पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए यह नजारा बेहद खूबसूरत है, लेकिन यात्रा कराने की तैयारियों में जुटे प्रशासन के लिए यह बड़ी अग्नि परीक्षा से कम नहीं है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

