Kolkata Hotel Fire News :पश्चिम बंगाल में दो दिन में दो ऐसे हृदयविदारक अग्निकांड हुए कि 17 लोगों की मौत हो गई। कोलकाता की होटल में आग से 9 लोगों की जान गई तो बीरभूम के तारापीठ होटल में लगी आग में 8 जिंदगिंया जलकर खाक हो गईं।
कोलकाता (पश्चिम बंगाल): कोलकाता में बुधवार तड़के भीषण हादसा हो गया। हर के बीचों-बीच मिर्ज़ा ग़ालिब स्ट्रीट पर एक होटल में इतनी भयानक आग लगी कि इसमें 9 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। वहीं जो गंभीर रूप से झुलसे हैं, उनकी हालत सीरियस बताई जा रही है।
- फायर डिपार्टमेंट के सूत्रों के मुताबिक, होटल में यह आग सुबह करीब 2 से तीन बजे के आसपास लगी। हालांकि होटल में आग की मुख्य वजह क्या है, इसके लिए पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं इस भीषण अग्निकांड में जिन लोगों की मौत हुई है वह सभी लोग बांग्लादेशी नागरिक थे, जो इलाज के लिए कोलकाता आए हुए थे।
- पुलिस की शुरूआती जांच में यह भी दावा किया गया है कि होटल की तीसरी मंजिल पर एयर-कंडीशनर में पहले शॉट सर्किट हुुआ होगा इसके बाद धमाका हुआ। जिसके बाद तेजी से धुआं फैला और बड़ी बड़ी लपटें उठने लगीं। सवाल यह भी है कि क्या होटल में अग्नि सुरक्षा इंतजाम मौजूद नहीं थे।
2 दिन पहले तारापीठ होटल में हुई थी 8 मौतें
- बता दें कि दो दिन पहले ऐसी भयानक घटना पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में हुई थी। जहां तारापीठ के पास एक होटल में भीषण आग लगने से 8 लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हो गए थे। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक यह हादसा कथित तौर पर शॉर्ट सर्किट की वजह से हुआ था।
- घटना की जानारी देते हुए बीरभूम के एसपी विदित राज भुंदेश ने बताया था कि बाहर से न तो धुआं दिख रहा था और न ही आग की लपटें। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। 22 लोगों को सीढ़ियों की मदद से बचाया गया और 11 अन्य को अस्पताल भेजा गया... जिन लोगों को बचा लिया गया था वह सुरक्षित हैं। सभी घायल लोग मेघालय के शिब बाड़ी बागानारा और साउथ गारहिल के रहने वाले बताए जाते हैं। तारापीठ के होटल संचालकों के खिलाफ FIR दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस जांच के तहत उनसे पूछताछ कर रही है।


