Who is Archita Sachin Rahar: कौन हैं अर्चिता सचिन रहार? धर्मेंद्र प्रधान को लेकर कथित इंस्टाग्राम पोस्ट के बाद उनका नाम अचानक सुर्खियों में क्यों है और अब उनका Instagram अकाउंट क्यों गायब है? जानिए पूरा मामला।

Archita Sachin Rahar: ओडिशा की राजनीति में इन दिनों एक नया विवाद चर्चा का विषय बना हुआ है। इस बार केंद्र में हैं अर्चिता सचिन रहार (Archita Sachin Rahar) है, जो भुवनेश्वर से बीजेपी सांसद अपराजिता सारंगी की बेटी हैं। सोशल मीडिया पर उनके नाम से जुड़े कुछ कथित Instagram स्टोरी के स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन पोस्ट्स में कथित तौर पर उन्होंने छात्र आंदोलन का समर्थन किया, जबकि उनकी मां बीजेपी की वरिष्ठ सांसद हैं। यही विरोधाभास अब राजनीतिक और सोशल मीडिया बहस का बड़ा मुद्दा बन गया है।

कौन हैं अर्चिता सचिन रहार?

अर्चिता सचिन रहार (अर्चिता सारंगी) बीजेपी सांसद अपराजिता सारंगी की बेटी हैं। फिलहाल वह किसी सक्रिय राजनीतिक भूमिका में नहीं हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हुए कथित पोस्ट्स के बाद उनका नाम अचानक सुर्खियों में आ गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने अपने निजी विचार सोशल मीडिया पर शेयर किए थे। हालांकि, वायरल हो रहे सभी स्क्रीनशॉट्स की स्वतंत्र पुष्टि अब तक नहीं हो सकी है।

अर्चिता सचिन रहार ने कथित Instagram पोस्ट में क्या लिखा था?

सोशल मीडिया पर वायरल स्क्रीनशॉट्स में दावा किया गया कि अर्चिता ने लिखा था, "My family is with DP but I am with students." इस पोस्ट को लोगों ने NEET परीक्षा विवाद और छात्रों के विरोध प्रदर्शन से जोड़कर देखा। इसके बाद एक और कथित स्टोरी सामने आई, जिसमें दावा किया गया कि उन्होंने लिखा कि यदि उनसे पोस्ट हटाने के लिए कहा भी जाएगा, तब भी वह ऐसा नहीं करेंगी। इन दावों की भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

अर्चिता सचिन रहार का इंस्टाग्राम अकाउंट गायब होने से बढ़ी चर्चा

विवाद के बीच अर्चिता का इंस्टाग्राम अकाउंट भी फिलहाल उपलब्ध नहीं है। यह स्पष्ट नहीं है कि अकाउंट डिलीट किया गया, अस्थायी रूप से बंद किया गया या किसी अन्य कारण से सार्वजनिक रूप से दिखाई नहीं दे रहा है। इसी वजह से सोशल मीडिया पर अटकलों का दौर और तेज हो गया।

ये भी पढ़ें- कौन हैं अपराजिता सारंगी? धर्मेंद्र प्रधान पर बेटी की वायरल पोस्ट ने क्यों मचा सियासी बवाल?

मां का समर्थन, बेटी के कथित विचारों पर बहस

जहां एक ओर अर्चिता के नाम से वायरल पोस्ट चर्चा में रहे, वहीं उनकी मां अपराजिता सारंगी ने सार्वजनिक रूप से धर्मेंद्र प्रधान के फैसले की सराहना करते हुए उनका समर्थन किया। इसी कारण मां और बेटी के कथित अलग-अलग रुख को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बहस देखने को मिली। इस बीच, सांसद अपराजिता सारंगी के कार्यालय से जुड़े सहायक धनेश्वर बारिक ने कहा कि हर व्यक्ति को अपनी राय रखने का अधिकार है और नई पीढ़ी के लोग अपने विचार खुलकर रखते हैं। हालांकि, उन्होंने इस पूरे विवाद पर कोई विस्तृत टिप्पणी नहीं की।

ये भी पढ़ें- संसद में आज NEET, दिल्ली पुलिस और छात्र आंदोलन पर घमासान!

राजनीतिक गलियारों में क्यों बढ़ा मामला?

बीजेपी के कुछ नेताओं ने इस पूरे घटनाक्रम पर नाराजगी भी जताई। उनका कहना है कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के कठिन समय में सार्वजनिक तौर पर अलग राय रखना उचित नहीं माना जाता। वहीं दूसरी ओर, सोशल मीडिया पर कई यूजर्स इसे व्यक्तिगत अभिव्यक्ति की आजादी से जोड़कर देख रहे हैं। फिलहाल सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि वायरल हो रहे Instagram पोस्ट्स और उनसे जुड़े कई दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में यह मामला राजनीतिक बहस के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है।