कौन है अथिरा जिसे लोग कह रहे केरल की मैथिली ठाकुर, 25 साल की उम्र में बनेगी विधायक?
Kerala Assembly Election 2026: केरल में विधानसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है। सभी पार्टियां पूरी ताकत झोंक रही हैं। लेकिन इन चुनावों में सबसे ज्यादा चर्चा एक 25 साल की कैंडिडेट अथिरा डी. नायर की है, जिन्हें केरल की मैथिली ठाकुर कहा जा रहा है।

जानिए केरल की मैथिली ठाकुर के बारे में…
केरल में 9 अप्रैल को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होगी। इस बार का चुनाव केरलम में काफी दिलचस्प है, क्योंकि बीजेपी ने काफी सोच समझकर इस बार अपने उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। माना जा रहा है कि टक्कर काटे की है। इसी चुनावी प्रचार-प्रसार के बीच एक 25 साल की महिला कैंडिडेट अथिरा डी. नायर की हो रही है, जिनकी तुलना बिहार की विधायक मैथिली ठाकुर से हो रही है।
कौन हैं केरल की अथिरा
अथिरा को कोट्टायम के एट्टुमनूर विधानसभा सीट से टिकट दिया है। Athira, BJP की सहयोगी Twenty20 पार्टी की उम्मीदवार हैं और केरल के चुनाव की सबसे कम उम्र की प्रत्याशियों में से एक हैं।
मलयाली नायर परिवार से हैं अथिरा
अथिरा किसी राजनीतिक परिवार से नहीं आतीं, बल्कि एक सामान्य मलयाली नायर परिवार से हैं। इसे NDA की तरफ से परिवारवाद वाली राजनीति को सीधा जवाब माना जा रहा है।
पूरे देश में केरल की अथिरा की चर्चा
बता दें कि एनडीए कैंडिडेट अथिरा डी नायर सिर्फ केरल में नहीं, बल्कि पूरे देश में उनकी चर्चा हो रही है। कई लोग उन्हें केरल की मैथिली ठाकुर कहने लगे हैं।
मैथिली ठाकुर तरह हैं लोक गायिका
जिस तरह मैथिली ठाकुर राजनेता से पहले एक लोक गायिका हैं, ठीक उसी तरह अथिरा डी. नायर भी केरल की सिंगर हैं। वह भक्ति गीत के लिए पूरे राज्य में फेमस हैं। मैठिली ठाकुर की तरह ही उनकी यहां पॉपुलिरिटी है।
केरल की सबसे यंगेस्ट विधायक बनेंगी?
एनडीए कैंडिडेट अथिरा डी नायर गांव गांव और गली गली जाकर अपने लिए वोट मांग रही हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियो खूव वायरल हो रहे हैं। अगर वह चुनाव जीत जाती हैं तो वह केरल की सबसे यंगेस्ट विधायक कहलाएंगी।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

