Who is SP Upasana Yadav: जानिए कौन हैं कैथल की SP उपासना यादव, 2017 बैच की IPS अधिकारी। पढ़ें उनका UPSC रैंक, शिक्षा, करियर, फैमिली बैकग्राउंड और कैसे उनसे मंत्री अनिल विज भिड़े। वायरल वीडियो भी देखें।

SP Upasana Yadav: हरियाणा के कैथल जिले में बीते शुक्रवार एक विवाद ने सुर्खियां बटोरी, जब राज्य के वरिष्ठ मंत्री अनिल विज और कैथल की पुलिस अधीक्षक उपासना यादव के बीच बहस का वीडियो वायरल हो गया। मामला एक उप-निरीक्षक को निलंबित करने को लेकर था। दोनों के बीच बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ज्यादातर लोग IPS ऑफिसर एसपी उपासना यादव के शांत और प्रोफेशनल मिजाज की तारीफ कर कर रहे हैं। इस बीच जानिए आखिर कौन हैं SP उपासना यादव, जिनसे भिड़े गए मत्री अनिल विज।

SP उपासना यादव कौन हैं?

उपासना यादव 2017 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। हरियाणा के छोटे से गांव नांगल मूंदी की रहने वाली उपासना पढ़ाई-लिखाई में हमेशा आगे रहीं। दसवीं तक उन्होंने अपने गांव के भारतीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल से पढ़ाई की और मैट्रिक में पूरे हरियाणा में प्रथम स्थान हासिल किया। उन्होंने आइआइटी में पढ़ाई के दौरान भी टॉप किया था फिर यूपीएससी की परीक्षा पास कर आईपीएस बनीं।

एसपी उपासना यादव ने कब पास की यूपीएससी परीक्षा, कितनी रैंक?

उपासना यादव ने 2017 में यूपीएससी परीक्षा में 596वीं रैंक हासिल की, जबकि उनकी ओबीसी कैटेगरी में रैंक 95वीं थी। उनके करियर की शुरुआत में ही उन्होंने कई उपलब्धियां हासिल की और अपने फाउंडेशन कोर्स के बाद उन्हें होम कैडर मिला।

SP उपासना यादव की फैमिली

SP उपासना यादव के पिता शिक्षक हैं और उनकी बहन नम्रता सिंह एक रेडियोलॉजिस्ट हैं। छोटा भाई दीपक भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। आईपीएस बनने से पहले उपासना गुरुग्राम में सेल्स टैक्स इंस्पेक्टर के रूप में काम कर चुकी हैं।

कैथल SP के रूप में उपासना यादव की जिम्मेदारियां

उपासना यादव ने 50वीं पुलिस अधीक्षक के रूप में पद संभालते ही जिले में कानून-व्यवस्था, महिलाओं की सुरक्षा और नशे के खिलाफ अभियान को अपनी प्राथमिकता बनाया। भ्रष्टाचार के प्रति उनका दृष्टिकोण बेहद सख्त है और वह नागरिक सुरक्षा और अपराध नियंत्रण के लिए कई पहल कर चुकी हैं।

SP उपासना यादव और मंत्री अनिल विज से विवाद का पूरा सच

शिकायत निवारण समिति की बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने तुरंत आदेश दिया कि एक उप-निरीक्षक को निलंबित किया जाए। लेकिन SP उपासना ने बताया कि उप-निरीक्षक कुरुक्षेत्र जिले का है, इसलिए उनके पास निलंबन का अधिकार नहीं है। इसी बात पर बहस तेज हो गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि अनिल विज कह रहे थे, "मैं कह रहा हूं, इसे सस्पेंड करो।" उपासना यादव शांति बनाए रखते हुए समझाती हैं कि उनका अधिकार केवल अपने जिले तक ही सीमित है। इस पर मंत्री नाराज होकर कहते हैं, "तो फिर यहां से निकल जाओ अगर तुम्हारे पास कोई पावर नहीं है।" इस घटना ने उपासना की धैर्यशीलता और प्रोफेशनलिज्म को उजागर किया। नीचे देखें वायरल वीडियो-

Scroll to load tweet…

वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया प्रतिक्रिया

वीडियो वायरल होने के बाद ब्यूरोक्रेट्स इंडिया और अन्य एजेंसियों ने उपासना यादव के पक्ष में खड़े होकर उनकी शांत और सटीक पेशेवर क्षमता की तारीफ की। कई लोग उनके कूल और सौम्य मिजाज को अनिल विज की तीव्रता के सामने एक मिसाल मान रहे हैं।