Israel-Us vs Iran War: 'नरसंहार' करेगा डोनाल्ड ट्रंप का प्लान B, 13वें देश पर अमेरिका का हमला

Share this Video

क्या कुर्दों के सहारे ईरान में मैदानी जंग की तैयारी कर रहा है अमेरिका? ईरान युद्ध का अब सातवां दिन है और अब तक लगभग 1200 से अधिक लोगों की मृत्यु हो चुकी है। युद्ध लगातार भीषण होता जा रहा है। ईरानी रिवॉल्यूशनरी गार्ड ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ को लगभग बंद कर दिया है, जिससे वैश्विक तेल संकट की आशंका भी बढ़ने लगी है। इसके साथ ही युद्ध का दायरा खाड़ी क्षेत्र से आगे बढ़कर कई देशों तक फैलने का खतरा पैदा हो गया है। रिपोर्टों के अनुसार ईरान ने संघर्ष का विस्तार करते हुए अज़रबैजान सहित कई क्षेत्रों में कार्रवाई की है, जिससे क्षेत्रीय तनाव और गहरा गया है। इस बीच अमेरिका और इज़रायल की शुरुआती रणनीतियाँ ईरान में अपेक्षित परिणाम नहीं दे पा रही हैं। ऐसे में यह चर्चा तेज हो गई है कि अमेरिका अपने प्लान-B के तहत ईरान, इराक, सीरिया और तुर्की में सक्रिय कुर्द समूहों की मदद से ईरान के भीतर एक बड़े मैदानी युद्ध की तैयारी कर सकता है। आइए, इस पूरे घटनाक्रम का विश्लेषण करते हैं। इसको लेकर ज्यादा जानकारी विदेशी मामलों के जानकार अभिषेक खरे के द्वारा साझा की गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Related Video