Why Passengers Queue Before Boarding: महंगी टिकट और तय सीट के बावजूद एयरपोर्ट पर फ्लाइट बोर्डिंग से पहले लंबी लाइन क्यों लगती है? वायरल वीडियो ने छेड़ी दिलचस्प बहस।
Airport Boarding Queue Viral Video: एयरपोर्ट पर अक्सर एक ऐसा नजारा देखने को मिलता है, जो लगभग हर यात्री ने कभी न कभी देखा होगा। बोर्डिंग शुरू होने से पहले ही गेट के बाहर लंबी कतार लग जाती है। जबकि सभी यात्रियों के पास कन्फर्म टिकट और तय सीट होती है। आखिर फिर इतनी जल्दी किस बात की होती है? इसी सवाल को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों के बीच नई चर्चा छेड़ दी है।
एयरपोर्ट का वीडियो शेयर कर पूछा सवाल
इंस्टाग्राम कंटेंट क्रिएटर श्रेष्ठ ओझा ने एयरपोर्ट का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें बड़ी संख्या में यात्री बोर्डिंग गेट के सामने लाइन में खड़े दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में उन्होंने सवाल उठाया कि जब तक बोर्डिंग की घोषणा नहीं होती, तब तक कोई भी विमान में नहीं जा सकता। ऐसे में लोग पहले से कतार में खड़े होकर खुद पर और दूसरों पर अनावश्यक दबाव क्यों बनाते हैं?
'सीट कोई नहीं ले जाएगा, फिर भी क्यों रहती है चिंता?'
वीडियो में ओझा कहते हैं कि लोग अपनी फ्लाइट के लिए अच्छी-खासी रकम खर्च करते हैं और उनकी सीट पहले से तय होती है। इसके बावजूद कई यात्री इस तरह व्यवहार करते हैं, जैसे अगर वे लाइन में सबसे आगे नहीं रहे तो कोई उनकी सीट ले लेगा या फ्लाइट उनके बिना ही उड़ जाएगी। हालांकि उन्होंने साफ किया कि उनका मकसद किसी का मजाक उड़ाना नहीं है। उनका कहना था कि यह आदत शायद एक गहरी मानसिकता की ओर इशारा करती है, जहां लोग हमेशा सतर्क और असुरक्षित महसूस करते हैं। उन्हें लगता है कि अगर वे थोड़ा भी ढीले पड़े तो उनका नुकसान हो सकता है।
ये भी पढ़ें- न नौकरी, न ऑफिस... सड़क किनारे ठेला लगाकर हर महीने कमा रहा ₹1.5 लाख, VIDEO वायरल
'थोड़ा रिलैक्स होना भी जरूरी है'
ओझा ने यात्रियों से अपील करते हुए कहा कि बोर्डिंग अनाउंसमेंट होने तक आराम से अपनी सीट पर बैठना चाहिए। बिना वजह जल्दबाजी करने से न सिर्फ खुद पर तनाव बढ़ता है, बल्कि आसपास मौजूद दूसरे यात्रियों पर भी उसका असर पड़ता है। उन्होंने लोगों से इस आदत पर सोचने और यात्रा को थोड़ा सहज बनाने की बात कही। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, "Relax guys, chill out." नीचे देखें वायरल वीडियो-
ये भी पढ़ें- बारिश में पहुंचा खाने का पैकेट, खुला तो निकला मुंबई वाले का नाम... जंतर-मंतर पर दिखी इंसानियत की मिसाल
सोशल मीडिया पर बंटी लोगों की राय
यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कई यूजर्स ने माना कि भारतीयों में हर काम जल्दी करने की आदत आम है और एयरपोर्ट पर भी यही तस्वीर दिखती है। वहीं कुछ लोगों का कहना था कि केवल भारत ही नहीं, दुनिया के कई देशों के एयरपोर्ट पर भी बोर्डिंग से पहले लंबी लाइनें लगती हैं। उनके मुताबिक यह सिर्फ भारतीय यात्रियों की आदत नहीं, बल्कि हवाई यात्रा के दौरान सामान्य मानवीय व्यवहार का हिस्सा भी हो सकता है। फिलहाल, इस वीडियो ने एक बार फिर यह सवाल जरूर खड़ा कर दिया है कि क्या एयर ट्रैवल में हमारी जल्दबाजी वास्तव में जरूरत है, या फिर यह सिर्फ एक ऐसी आदत बन चुकी है, जिससे बचा जा सकता है।
