अंक ज्योतिष यानी न्यूमरोलॉजी भविष्य जानने का एक प्रचलित माध्यम है। इसमें अंक 1 से लेकर 9 तक को ग्रहों से जोड़ा गया है। उस ग्रह के अनुसार ही संबंधित अंक वाले व्यक्ति का नेचर होता है।

उज्जैन. सबसे पहले हम बात करते हैं मूलांक 1 की। जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ हो उनका मूलांक 1 होता है। मूलांक 1 वाले लोगों का प्रतिनिधि ग्रह सूर्य होता है। यानी मूलांक 1 वाले लोगों पर सूर्य का प्रभाव सबसे अधिक होता है। न्यूमरोलॉजी में अंक 1 वाले लोगों को किस्मत का धनी माना गया है यानी इन्हें हर कदम पर भाग्य का साथ मिलता है। इसके अलावा भी इन लोगों के नेचर में कई विशेषताएं होती हैं जो इन्हें खास बनाती हैं। आगे जानिए मूलांक 1 वाले लोगों के नेचर और फ्यूचर से जुड़ी 10 खास बातें…

1. मूलांक 1 का संबंध सूर्य से होता है इसलिए इस अंक वाले लोग सूर्य की तरह ही अपने काम में माहिर होते हैं और ये किसी का बुरा नहीं चाहते। 

2. सभी के साथ समान रूप से व्यवहार करते हैं। ये सूर्य की तरह ही हमेशा अग्रणी रहना पसंद करते हैं। इस मूलांक वाले लोग दिल के साफ होते हैं। 

3. काम और बिजनेस की बात करें तो ये सरकारी नौकरियों में उच्च पदों तक पहुंचते हैं। अपनी काबिलियत के बल पर बड़े मुकाम तक पहुंचना इसका उद्देश्य होता है। 

4. ये जिस भी क्षेत्र में होते हैं, लोगों को अपना दोस्त बना लेते हैं। लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बने रहना इन्हें काफी पसंद होता है

5. सूर्य से प्रभावित होने के कारण लीडरशिप का गुण इनमें जन्म से ही होता है। ये बड़े नेता के रूप में लोगों में प्रसिद्धि पाते हैं और मंत्री पद भी पहुंचते हैं। 

6. अगर कोई इनकी बात न मानें तो ये बहुत जल्दी गुस्सा भी हो जाते हैं। सूर्य की ही तरह इनका गुस्सा भी अनियंत्रित होता है। 

7. ये आसानी से किसी मामले में हार नहीं मानते और अंतिम समय तक कोशिश करते रहते हैं।इनमें बहुत अधिक क्षमताएं होती हैं, समय-समय पर वे इसका उपयोग भी करते हैं। 

8. इनका पारिवारिक जीवन सुखमय रहता है, लेकिन उग्र स्वभाव का होने के कारण इनके वैवाहिक जीवन में छोटी-मोटी नोंक-झोंक होती रहती है।

9. इन्हें पैतृक संपत्ति भी मिलती है और ये स्वयं भी काफी धन कमाते हैं। इनका जीवन ऐशो-आराम में गुजरता है, ज्यादा संघर्ष की स्थिति इनके साथ नहीं बनती।

10. मूलांक 1 वाले लोगों को वैसे तो किस्मत का साथ हमेशा मिलता है, लेकिन फिर भी इन्हें सूर्य से संबंधित उपाय करते रहना चाहिए। इससे इन्हें और फायदा हो सकता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ये भी पढ़ें-

ये 5 लोग सोते हुए दिख जाएं तो इन्हें तुरंत उठा देना चाहिए, नहीं तो हो सकता है बड़ा नुकसान


Feng Shui Tips: ये 3 शो-पीस घर में रखने से दूर होता है बैड लक, खुल जाते हैं बंद किस्मत के दरवाजे

Palmistry: आपकी हथेली पर भी है क्रॉस का निशान तो हो जाईए सावधान, जानिए इसके फायदे और नुकसान