स्पेन के स्टार टेनिस प्लेयर राफेल नडाल ने साल का चौथा और आखिरी ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन का सिंगल्स खिताब अपने नाम किया। वर्ल्ड नंबर-2 नडाल ने फाइनल में वर्ल्ड नंबर-5 रूस के डैनिल मेडवेडेव को 7-5, 6-3, 5-7, 4-6, 6-4 हरा दिया।

न्यूयॉर्क. स्पेन के स्टार टेनिस प्लेयर राफेल नडाल ने साल का चौथा और आखिरी ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन का सिंगल्स खिताब अपने नाम किया। वर्ल्ड नंबर-2 नडाल ने फाइनल में वर्ल्ड नंबर-5 रूस के डैनिल मेडवेडेव को 7-5, 6-3, 5-7, 4-6, 6-4 हरा दिया। इसके साथ ही पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंचे 23 साल के मेडवेडेव का खिताब जीतने का सपना यहीं टूट गया। दोनों के बीच यह मुकाबला 4 घंटे 49 मिनट तक चला।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रोजर फेडरर से महज 1 मेजर खिताब पीछे
इस जीत के साथ ही राफेल नडाल ने 19वां ग्रैंड स्लैम सिंगल्स टाइटल अपने नाम कर लिया। नडाल अपने महान प्रतिद्वंद्वी रोजर फेडरर से महज 1 मेजर खिताब पीछे हैं। फिलहाल रोजर फेडरर 20 ग्रैंड स्लैम सिंगल्स खिताब के साथ टॉप पर हैं। नडाल ने चौथी बार (2010, 2013, 2017, 2019) यूएस ओपन पर कब्जा किया है। इससे पहले उन्होंने 2017 में अमेरिकी ओपन में खिताबी जीत हासिल की थी।

Scroll to load tweet…

Scroll to load tweet…