भारत की ओलंपिक मेडलिस्ट लवलीना बोरगोहेन एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं। लवलीना ने 75 किलोग्राम की कैटेगरी के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इसके बाद भारत का 5वां मेडल भी पक्का हो गया है। 

Lovlina Borgohain. जॉर्डन के अम्मान शहर में चल रहे एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में लवलीना बोरगोहेन ने जगह बना ली है। भारत की ओलंपिक मेडलिस्ट लवनीला ने 75 किलोग्राम भार वर्ग में कजाकिस्तान की वेलेंटीना को हराकर सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर लिया है। इस जीत के साथ ही एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत का एक और मेडल पक्का हो गया है। यह भारत का 5वां मेडल होगा। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लवलीना ने अपना मुकाबला 3-2 से जीतने में सफलता पाई है। इसके बाद भारत का 5वां मेडल पक्का हो गया है। अभी तक 52 किलोग्राम भारवर्ग में मीनाक्षी, 57 किलोग्राम की कैटेगरी में प्रीति, 63 किलोग्राम भारवर्ग में परवीन और 66 किलोग्राम भारवर्ग में अंकुशिता बोरो ने अपने-अपने क्वार्टरफाइनल मुकाबले जीते हैं। भारत की 70 किलो भारवर्ग की बॉक्सर पूजा को कजाकिस्तान की खिलाड़ी ने 5-0 से हरा दिया था। जिसके बाद के सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाईं। यह चैंपियनशिप 1 नवंबर से 12 नवंबर तक जॉर्डन में खेला जा रहा है।

यह है भारत की पुरूष टीम- गोविंद साहनी (48 किलोग्राम), स्पर्श कुमार (51 किलोग्राम), अनंत चोपड़े (54 किलोग्राम), मोहम्मद हुसामुद्दीन (57 किलोग्राम), एताश खान (60 किलोग्राम), शिव थापा (63 किलोग्राम), अमित कुमार (67 किलोग्राम), सुमित (75 किलोग्राम), लक्ष्य (80 किलोग्राम), कपिल (86 किलोग्राम), नवीन (92 किलोग्राम), नरेंदर (92 प्लस किलोग्राम)

यह है भारत की महिला टीम- मोनिका (48 किलोग्राम), सविता (50 किलोग्राम), मीनाक्षी (52 किलोग्राम), साक्षी (54 किलोग्राम), प्रीति (57 किलोग्राम), सिमरनजीत (60 किलोग्राम), परवीन (63 किलोग्राम), अंकुशिता (66 किलोग्राम), पूजा (70 किलोग्राम), लवलीना बोहगोहेन (75 किलोग्राम), स्वीती बोरा (81 किलोग्राम), अल्फिया पठान (81 प्लस किलोग्राम)।

यह भी पढ़ें

T20 World Cup का अनोखा उलटफेर, नीदरलैंड की जीत से अफ्रीका बाहर, भारत सेमीफाइनल में, पाकिस्तान को मौका