ब्राजीलियन मॉडल सूसी कॉर्टेज ने खुलासा किया है कि शकीरा के एक्स बॉयफ्रेंड और फुटबॉलर जेरार्ड पिक ने उसे इंस्टाग्राम पर अश्लील संदेश भेजे थे। 

स्पोर्ट्स डेस्क: मशहूर पॉप सिंगर शकीरा (shakira) और उनके बॉयफ्रेंड जेरार्ड पिक (Gerard Pique) ने अपने ब्रेकअप की खबर से सभी को शौक कर दिया। शकीरा ने अपने बॉयफ्रेंड और मशहूर फुटबॉलर जेरार्ड पिक पर आरोप लगाया कि वह उसके साथ लॉयल नहीं था और रिलेशनशिप में रहने के दौरान भी उन्होंने दूसरी औरत के साथ संबंध बनाया, जिसे शकीरा ने रंगे हाथों पकड़ लिया था। इसके बाद दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया। अब इस बारे में कई लोगों के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। हाल ही में ब्राजील की एक मॉडल सूसी कॉर्टेज (Suzy Cortez) ने जेरार्ड पिक पर संगीन आरोप लगाए और कहां की वह उन्हें भी अश्लील मैसेज भेजता था। हालांकि, इस दौरान इस मॉडल ने बार्सिलोना के अन्य खिलाड़ी लियोनेल मेसी की खूब तारीफ की। आइए आपको बताते हैं कि इस मॉडल ने क्या कहा...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मशहूर ब्राजील की मॉडल सूसी कॉर्टेज ने बताया कि शकीरा के साथ रिलेशनशिप में रहने के दौरा भी गेरार्ड पिक उसे इंस्टाग्राम पर अश्लील संदेश भेजता था। मिस बम-बम के नाम से जानी जाने वाली मॉडल ने बताया कि 'गेरार्ड पिक ने मुझे सबसे सीधा संदेश भेजा था। जबकि वो शकीरा के साथ रिलेशनशिप में थे।'

इतना ही नहीं मशहूर फुटबॉलर लियोनेल मेसी के बारे में बोलते हुए कॉर्टेज ने कहा कि 'बार्सिलोना के एकमात्र खिलाड़ी जिन्होंने मुझे कभी कुछ नहीं भेजा मेसी और कॉटिन्हो थे। वे महान पति हैं और वे अपनी पत्नियों का बहुत सम्मान करते हैं। शकीरा इसके लायक नहीं थी।'

बता दें कि शकीरा और जेरार्ड पिक 12 सालों से रिलेशनशिप में थे। शकीरा अपने बॉयफ्रेंड के साथ पिक से 10 साल बड़ी है। दोनों की मुलाकात 2010 में फीफा वर्ल्ड कप के दौरान हुई थी, जहां शकीरा ने वाका वाका गाना गाया था। इसके बाद दोनों एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप आ गए। इस दौरान दोनों के दो बच्चे भी हुए। हालांकि, दोनों ने कभी शादी नहीं की थी। रिपोर्ट की मानें तो शकीरा ने अपने बॉयफ्रेंड को एक लड़की के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया था। जिसके बाद दोनों के बीच खटास पैदा होने लगी और आखिरकार दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया।

ये भी देखें : शकीरा ने ब्वॉयफ्रेंड को दूसरी औरत के साथ रंगेहाथ पकड़ा, बिन शादी 2 बच्चों की मां बन चुकी सिंगर

ये हैं इंडियन शकीरा, इनके एक मूव्स के लाखों दीवाने..जिनकी दिलकश अदाओं ने सपना चौधरी को भी छोड़ा पीछे