क्वीन्स बैटन बुधवार को बर्मिंघम के गेम्स विलेज में पहुंचा। गुरुवार को राष्ट्रमंडल खेलों का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि प्रिंस चार्ल्स रहे। राष्ट्रमंडल खेलों में 72 से अधिक देशों और क्षेत्रों के एथलीट भाग ले रहे हैं। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों के पिछले संस्करण में 66 पदक जीते थे। उद्घाटन समारोह में करीब 30 हजार लोग पहुंचे थे।

Commonwealth Games 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स का शुक्रवार को रंगारंग शुरूआत के बाद मेन इवेंट्स शुरू हो गए। यूके के बर्मिंघम में हो रहे कॉमनवेल्थ गेम्स (Birmingham Commonwealth Games) के पहले दिन कई महत्वपूर्ण इवेंट्स हैं। राष्ट्रमंडल खेलों का समापन 8 अगस्त को होगा। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पहले दिन हॉकी, महिला क्रिकेट और बैडमिंटन

उद्घाटन समारोह कार्यक्रम के बाद CWG 2022 के पहले दिन हॉकी, महिला क्रिकेट और बैडमिंटन आदि खेलों का इवेंट्स होगा। पहले दिन भारतीय महिला क्रिकेट टीम (Indian Women Team) का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा जबकि भारतीय महिला हॉकी टीम अपना पहला मैच घाना से खेलेगी।

इंडिया का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हुआ था 2010 में

भारत ने 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में 26 गोल्ड मेडल के साथ कुल 66 मेडल जीते थे। इस बार भारतीय दल के खिलाड़ियों पर इससे अधिक मेडल्स जीतने का दबाव होगा। सीडब्ल्यूजी में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (India at Commonwealth) 2010 में सामने आया था। इस साल इंडिया ने 38 गोल्ड के साथ 101 पदक जीते थे।

आईए जानते हैं पहले दिन (29 जुलाई) के खेल का शेड्यूल

उद्घाटन समारोह: अलेक्जेंडर स्टेडियम, बर्मिंघम

पहले दिन अलग-अलग खेलों का शेड्यूल

5:30 PM - 10:45 PM IST और 12 AM-5:15 AM IST (30 जुलाई) - लॉन बाउल्स और पैरा लॉन बाउल्स

महिला सिंगल्स सेक्शनल प्ले - राउंड 1, पैरा पुरुष पेयर बी6-बी8 सेक्शनल प्ले - राउंड 1, पुरुष ट्रिपल सेक्शनल प्ले - राउंड 1, महिला सिंगल्स सेक्शनल प्ले - राउंड 2, पैरा महिला जोड़ी बी6-बी 8 सेक्शनल प्ले - राउंड 1, पुरुष ट्रिपल सेक्शनल प्ले - राउंड 2, पुरुष पेयर्स सेक्शनल प्ले - राउंड 1, पैरा पुरुष पेयर्स बी6-बी8 सेक्शनल प्ले - राउंड 2, महिला फोर सेक्शनल प्ले - राउंड 1, पुरुष पेयर्स सेक्शनल प्ले - राउंड 2, पैरा महिला पेयर्स बी6-बी8 सेक्शनल प्ले - राउंड 2, महिलाओं के सेक्शनल प्ले- राउंड 2

6 PM - 9:30 PM, 11 PM - 2:30 AM, 4 AM - 7:30 AM -- बैडमिंटन

मिक्स्ड टीम इवेंट क्वालीफाइंग राउंड 1, इंग्लैंड बनाम बारबाडोस, सिंगापुर बनाम मॉरीशस, दक्षिण अफ्रीका बनाम जमैका, मलेशिया बनाम जाम्बिया, स्कॉटलैंड बनाम मालदीव, भारत बनाम पाकिस्तान, कनाडा बनाम युगांडा, ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका, मिक्स्ड टीम इवेंट क्वालीफाइंग राउंड 2, मलेशिया बनाम जमैका, इंग्लैंड बनाम मॉरीशस, सिंगापुर बनाम बारबाडोस, दक्षिण अफ्रीका बनाम जाम्बिया

6 PM - 12 AM, 2:30 AM - 6:15 AM -- आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक

पुरुष टीम फाइनल और व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन - सबडिवीजन 1, पुरुष टीम फाइनल और व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन - सबडिवीजन 2, पुरुष टीम फाइनल और व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन - सबडिवीजन 3

6 PM - 9:30 PM, 11 PM - 2:30 AM, 4 AM - 7:30 AM -- हॉकी

महिला ग्रुप मैच - न्यूजीलैंड बनाम केन्या, दक्षिण अफ्रीका बनाम स्कॉटलैंड, भारत बनाम घाना, कनाडा बनाम वेल्स

पुरुषों के ग्रुप मैच - इंग्लैंड बनाम घाना, न्यूजीलैंड बनाम स्कॉटलैंड

6 PM - 10:30 PM, 2:30 AM - 7 PM -- रग्बी 7s

पुरुष और महिला ग्रुप के मैच

6:30 PM - 11:30 PM, 1 AM - 6 AM -- टेबल टेनिस और पैरा टेबल टेनिस

महिला टीम इवेंट क्वालीफाइंग राउंड 1, पुरुष टीम इवेंट क्वालीफाइंग राउंड 1, महिला टीम इवेंट क्वालीफाइंग राउंड 2, पुरुष टीम इवेंट क्वालीफाइंग राउंड 2

6:30 PM - 9:30 PM, 1 AM - 3:30 AM -- साइकिलिंग और पैरा-साइकिलिंग

7:30 PM - 10:15 PM, 4 AM – 7 AM -- तैराकी और पैरा तैराकी

8 PM - 11:30 PM, 3 AM - 6:30 AM -- क्रिकेट

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया

पाकिस्तान बनाम बारबाडोस

8 PM – 1 AM - ट्रायथलॉन और पैरा ट्रायथलॉन

9 PM - 11:45 PM, 3:30 AM – 6 AM -- बॉक्सिंग

पुरुषों और महिलाओं के प्रिलिमनरी राउंड 32

9 PM - 12:30 AM, 3 AM - 6:30 AM -- नेटबॉल

9 PM - 12:30 AM, 3 AM - 6:30 AM -- स्क्वैश

यह भी पढ़ें: 

Commonwealth Games 2022 का हुआ रंगारंग आगाज, बर्मिंघम में तीसरी बार फहरा तिरंगा

कैसे देश के लिए मेडल जीतेंगे खिलाड़ी जब कोच ही नहीं मिलेंगे, बॉक्सर लवनीना ने लगाया BFI पर उत्पीड़न का आरोप