इस मुकाबले के दौरान कोरोना वायरस महामारी से जुड़े नियमों के चलते कोई दर्शक मौजूद नहीं था। 

स्पोर्ट्स डेस्क। लास वेगास में हुए अल्टीमेट फाइटिंग चैम्पियनशिप (यूएफसी) मुकाबले में अमेरिका के प्रोफेशनल मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट और हैवीवेट दावेदार कर्टिस ब्लेडेस ने शनिवार रात एलेक्सांद्र वोल्कोव को सर्वसम्मत फैसले में हरा कर लगातार चौथी जीत दर्ज की। एलेक्सांद्र रूस के मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट हैं। वे 2009 से प्रोफेशनल मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट रहे हैं। फीदरवेट के बेहद रोमांचक मुकाबले में जोश एमेट ने सर्वसम्मत फैसले में शेन बुर्गोस को हराया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कोई दर्शक नहीं था मौजूद
ये मुकाबले इस मायने में खास थे कि इस दौरान यूएफसी एपेक्स जिम में जहां मुकाबला हो रहा था, कोई दर्शक मौजूद नहीं था। कोरोना वायरस महामारी की वजह से यह नियम बनाया गया है कि ऐसे मुकाबलों में दर्शकों की मौजूदगी नहीं होगी। इसके बावजूद इन मुकाबलों में रोमांच काफी था। 

मास्क पहन कर उतरे थे खिलाड़ी
पूरी तरह से दर्शकों की गैरमौजूदगी में हुए इस मुकाबले में खिलाड़ी मास्क पहन कर फाइट के लिए आमने-सामने हुए थे। मुकाबले के दौरान ब्लेडेस ने ज्यादातर समय तक वोलकोव के खिलाफ अपना दबदबा बनाए रखा और बेहद आसान जीत दर्ज की। जजों ने 49-46, 48-47 और 48-46 से ब्लेडेस के पक्ष में फैसला सुनाया। वहीं, एमेट ने बुर्गोस को 29-28, 29-28 और 29-27 से शिकस्त दी।