12:14 AM (IST) Dec 11
फीफा वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में पहुंची मोरक्को

FIFA World Cup 2022 में शनिवार को मोरक्को ने पुर्तगाल को 1-0 से हरा दिया है। इस मैच को जीतने के साथ ही मोरक्को की टीम विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। वर्ल्ड कप फुटबाल के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली अफ्रीकी टीम मोरक्को बन गई है। 

07:22 PM (IST) Dec 10
क्वार्टर फाइनल के अंतिम दो मुकाबले

फीफा वर्ल्डकप 2022 में क्वार्टर फाइनल के अंतिम दो मुकाबले 10 दिसंबर को होने वाले हैं। पहला मैच रात 8.30 बजे मोरक्को बनाम पुर्तगाल और दूसरा मैच इंग्लैंड बनाम फ्रांस के बीच रात 12.30 बजे होगा।