फीफा वर्ल्ड कप 2022 (FIFA World Cup) में फ्रांस से मिली हार के बाद मोरक्को (Morocco) टीम के फैंस बेकाबू हो गए। हार से गुस्साए फैंस ने बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स की सड़कों पर बवाल मचा दिया। कई जगहों पर पुलिस और पब्लिक के बीच जमकर संघर्ष हुआ। 

France Wins Over Morocco. फीफा वर्ल्ड कप 2022 में फ्रांस की टीम ने मोरक्को को 2-0 से हरा दिया है। लेकिन यह हार मोरक्को के फैंस से पच नहीं रही है जिसकी वजह से वे सड़कों पर उपद्रव कर रहे हैं। हुआ यह कि बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स की सड़कों पर मोरक्को के फैंस का बवाल देखने को मिला। हार के बाद गुस्साए 100 से ज्यादा मोरक्को के फैंस सड़कों पर उतरे और उत्पात मचाना शुरू कर दिया। पुलिस ने जब रोकने की कोशिश की तो उनके साथ भी फैंस की झड़प हो गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दागे गए आंसू गैस के गोले
बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स की सड़कों पर फैंस का तांडव देखने को मिला। मोरक्को के गुस्साए फैंस ने पुलिस पर कचरे के डिब्बों से हमला कर दिया जिसके बाद पुलिस ने भी आंसू गैस के गोले दागे और पानी के फव्वारों से उन्हें खदेड़ने की कोशिश की। रायटर्स की रिपोर्ट्स के अनुसार कई फैंस को पकड़कर पुलिस ने पूछताछ भी की है। रिपोर्ट्स की मानें को फैंस के उत्पात से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है।

Scroll to load tweet…

कैसे जीती फ्रांस की टीम 
फीफा वर्ल्ड कप 2022 का दूसरा सेमी फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद थी लेकिन खेल के पांचवें मिनट में ही फ्रांस ने पहला गोल दाग दिया और 1-0 की बढ़त बना ली। पहला गोल थियो हर्नांडेज ने किया। यह इस विश्वकप में पहला मौका रहा जब मोरक्को के गोलकीपर को छकाकर किसी टीम ने गोल दागा हो। इसके बाद पहले हाफ तक दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं। फ्रांस की टीम ने लगातार हमले किए लेकिन मोरक्को के गोल कीपर ने हर बार निराश किया। दूसरे हाफ के 79वें मिनट में डल कोलो मुआनी ने दूसरा गोल कर दिया और मैच को 2-0 से अपने नाम कर लिया।

यह भी पढ़ें

FIFA World Cup 2022: मोरक्को को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा फ्रांस, अर्जेंटीना से होगी खिताबी भिड़ंत