एनकाउंटर के बाद भारत की बैडमिंटन स्टार ज्वाला गुट्टा ने इस एनकाउंटर को लेकर सवाल पूछते हुए लिखा कि क्या इससे रेप रुक जाएंगे। गुट्टा के अलावा क्रिकेटर हरभजन सिंह ने भी इस मामले पर ट्वीट करते हुए पुलिस के काम की तारीफ की थी।  

नई दिल्ली. हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म करने वाले चारों आरोपी पुलिस के एनकाउंटर में मारे गए। पुलिस सभी आरोपियों को घटना स्थल पर अपराध का रिक्रिएशन करने के लिए ले गई थी, लेकिन आरोपियों ने भागने की कोशिश की और पुलिस को भी नुकसान पहुंचाना चाहा, जिसके बाद पुलिस ने चारों आरोपियों का एनकाउंटर कर दिया। एनकाउंटर के बाद भारत की बैडमिंटन स्टार ज्वाला गुट्टा ने इस एनकाउंटर को लेकर सवाल पूछते हुए लिखा कि क्या इससे रेप रुक जाएंगे। गुट्टा के अलावा क्रिकेटर हरभजन सिंह ने भी इस मामले पर ट्वीट करते हुए पुलिस के काम की तारीफ की थी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

चारो आरोपियों के एनकाउंटर की बात सामने आने के बाद जहां लोग पुलिस को धन्यवाद कह रहे थे और एनकाउंटर का जश्न मना रहे थे, उसी एनकाउंटर के बाद गुट्टा ने सवाल करते हुए कहा कि क्या इस एनकाउंटर से रेप रुक जाएंगे? और क्या सभी आरोपियों के साथ ऐसा ही व्यवहार होगा भले ही उसकी सामाजिक स्थिति कुछ भी हो।

Scroll to load tweet…

हरभजन से पहले भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने भी इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। साइना ने इस एनकाउंटर को लेकर अपनी खुशी जाहिर करते हुए ट्विटर पर पोस्ट किया। साइना के अलावा भी कई बड़ी हस्तियों ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। देश के अधिकतर लोगों ने इम मामले पर पुलिस का समर्थन किया है। हाालांकि, कई राजनेताओं ने इस मामले को लेकर चिंता भी जाहिर की है। नेताओं का कहना है कि कानून व्यवस्था से लोगों का भरोसा उठता जा रहा है, यह देश के हित में नहीं है। 

ये है पूरा मामला 
हैदराबाद में 27 नवंबर को वेटनरी डॉक्टर के साथ 4 आरोपियों ने दरिंदगी की घटना को अंजाम दिया। जिसके बाद पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी। जिसमें पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। जो कोर्ट के आदेश पर पुलिस रिमांड पर थे। पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही थी। इस बीच गुरुवार और शुक्रवार की दरिमायनी रात घटना के रिक्रिएशन के लिए पुलिस आरोपियों को घटना स्थल पर ले गई थी। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने भागने की कोशिश करते हुए हमला कर दिया। जिसके बाद आत्मरक्षा में पुलिस ने आरोपियों का एकाउंटर कर दिया।