विश्व चैंपियन पीवी सिंधू ने श्रियांशी परदेसी को हराया जिससे हैदराबाद हंटर्स ने रविवार को यहां पांचवीं प्रीमियर बैडमिंटन लीग के रोमांचक मुकाबले में मुंबई राकेट्स को 4-3 से शिकस्त दी।

हैदराबाद.विश्व चैंपियन पीवी सिंधू ने श्रियांशी परदेसी को हराया जिससे हैदराबाद हंटर्स ने रविवार को यहां पांचवीं प्रीमियर बैडमिंटन लीग के रोमांचक मुकाबले में मुंबई राकेट्स को 4-3 से शिकस्त दी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एक समय में हैदराबाद की टीम पिछड़ गई थी लेकिन सिंधू ने जोरदार वापसी कर जीत दर्ज की

हैदराबाद की टीम एक समय 0-3 से पिछड़ रही थी लेकिन सिंधू की अगुआई में जोरदार वापसी करने में सफल रही। सिंधू ने श्रियांशी के खिलाफ से जीत दर्ज की।

हैदराबाद के प्रियांशु राजावत ने इसके बाद कोरिया के ली डोंग क्युन को 15-13 15-9 से हराया जबकि व्लादिमीर इवानोव और एन सिक्की रेड्डी ने मिश्रित युगल में केएस रांग और पिया बर्नाडेथ को 15-8 15-8 से हराकर अपनी टीम को जीत दिलाई।


(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

( फाइल फोटो )