भारतीय महिला हॉकी टीम ने शुरुआत तो अच्छी की थी लेकिन नीदरलैंड  की टीम ने शुरुआती मिनट में गोल दागकर भारत को दबाव में ला दिया। 

टोक्यो. महिला हॉकी टीम अपना पहला मुकाबला नीदरलैंड से हार गई। भारत की तरफ से एक मात्र गोल कप्तान रानी रामपाल ने मैच के 10वें मिनट में किया था। नीदरलैंड ने 5-1 से यह मैच जीता।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


भारतीय महिला हॉकी टीम ने शुरुआत तो अच्छी की थी लेकिन नीदरलैंड की टीम ने शुरुआती मिनट में गोल दागकर भारत को दबाव में ला दिया। नीदरलैंड्स की टीम ने छठे मिनट में गोल किया। इंडियन टीम की कप्तान रानी रामपाल ने 10वें मिनट में पहला गोल दगाकर टीम को बराबरी पर ला दिया। दूसरे क्वार्टर में कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई।

इसे भी पढ़ें-Tokyo Olympics 2020: 1964 के बाद भारत ने टोक्यो में दोहराया इतिहास, कीवियों को 3-2 से दी शिकस्त

तीसरे क्वार्टर की शुरुआत में नीदरलैंड की टीम ने दूसरा गोल किया है। उसने यह गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किया। 32वें मिनट में नीदरलैंड ने पेनल्टी कॉर्नर की मांग की थी जिसे रेफरी ने नकार दिया। इसके बाद नीदरलैंड ने रिव्यू लिया जो सफल रहा और उसे पेनाल्टी कॉर्नर मिला। तीसरे क्वार्टर के 43वें मिनट नीदरलैंड ने तीसरा और फिर चौथा गोल किया। चौथे क्वार्टर की शुरुआत में नीदरलैंड की टीम ने पांचवां गोल किया।