पहले क्वार्टर तक दोनों ही टीमें गोल नहीं कर पाई थीं। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को कड़ी टक्कर दी। इस मैच में भारत का डिफेंस एक बार फिर फॉर्म में दिखा। 

टोक्यो. टोक्यो. टोक्यो ओलंपिक में महिला हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया है। क्वार्टर फाइनल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारत की तरफ से गुरजीत कौर 22वें मिनट में पहला गोल किया। गुरजीत ने डायरेक्ट फ्लिक से गोल किया। महिला हॉकी टीम ओलंपिक के इतिहास में पहली बार सेमीफाइनल में पहुंची है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Scroll to load tweet…

भारतीय हॉकी टीम ने अपने शानदार डिफेंस के दम पर बड़ा उलटफेर करते हुए जीत हासिल की। भारत की तरफ से गुरजीत ने इकलौता गोल किया। टीम की गोलकीपर सविता ने शानदार खेल दिखाते हुए ऑस्ट्रेलिया को खाता तक नहीं खोलने दिया। पहले क्वार्टर तक दोनों ही टीमें गोल नहीं कर पाई थीं। इस मैच में भारत का डिफेंस एक बार फिर फॉर्म में दिखा। अटैकिंग लाइन में वंदना, शर्मिला और लालरेमसियामी ने प्रभावित किया।

भारत शुरू के किया अटैक 
भारतीय टीम ने दूसरे क्वार्टर में शानदार खेल दिखाया। विरोधी टीम को गोल करने का कोई मौका नहीं दिया। भारतीय टीम इस मैच में शुरू से ही ऑस्ट्रेलिया के ऊपर दवाब बनाकर रखा। 

Scroll to load tweet…

खेल मंत्री ने दी बधाई
महिला हॉकी टीम की जीत पर खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने महिला हॉकी टीम को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा- 'महिला हॉकी टीम #Tokyo2020 पर हर कदम के साथ इतिहास रच रही है। हम पहली बार ऑस्ट्रेलिया को हराकर ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं।'