07:59 PM (IST) Jul 26

महिला हॉकी में भारत को 2-0 से जर्मनी ने हराया

महिला हॉकी में भारत को हार का सामना करना पड़ा है. भारत की यह लगातार दूसरी हार है. साेमवार को जर्मनी ने 2-0 से शिकस्त दी। जर्मनी के लिए कप्तान निक लोरेंज ने 12वें और शोरेडर ने 35वें मिनट में गोल दागे। भारतीय टीम को इससे पहले, अपने पहले मैच में नीदरलैंडस ने 5-1 से करारी शिकस्त दी थी। 

07:09 PM (IST) Jul 26

भारत-जर्मनी के बीच हॉकी का मुकाबला जारी, जर्मनी 2-0 से आगे

भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी अगले राउंड में जाने के लिए जर्मनी से मुकाबला कर रही हैं. तीसरे क्वार्टर की समाप्ति तक जर्मनी 2-0 से बढ़त बनाए हुए है.हालांकि, भारत की वंदना कटारिया ने खाता खोलने की कोशिश की लेकिन चूक गईं. भारतीय महिला हॉकी टीम पूल-ए में अपना दूसरा मैच खेल रही है। 

06:24 PM (IST) Jul 26

महिला हॉकी में भारत को दूसरे क्वार्टर में करनी होगी वापसी, तलवारबाजी में भवानी का मुकाबला जारी

ओलंपिक में अगले राउंड के लिए चल रहे महिला हॉकी मुकाबले में जर्मनी की टीम ने पहले क्वार्टर में भारत से बढ़त ले ली है। जर्मनी के लिए यह गोल कप्तान निक लोरेंज ने की है। जीतने के लिए अब भारतीय महिला हॉकी टीम को दूसरे क्वार्टर में वापसी करनी होगी।

उधर, तलवारबाजी में भवानी देवी का संघर्ष जारी है। भवानी, महिला सेबर व्यक्तिगत टेबल आफ 64 मुकाबले में ट्यूनीशिया की नादिया बेन अजिजि के खिलाफ मुकाबला कर रही है।

04:08 PM (IST) Jul 26

बॉक्सिंग में आशीष कुमार अगले राउंड से हुए बाहर, चीन के तुओहेता ने हराया

ओलंपिक में भारतीय बॉक्सर आशीष कुमार चौधरी अगले राउंड में पहुंचने में नाकाम रहे हैंँ. आशीष मेंस मिडलवेट कैटेगरी के राउंड आफ 32 मुकाबले में हार गए हैं. पुरुषों के 75 किग्रा. वर्ग में आशीष का मुकाबला चीन के तुओहेता से हुआ. यह मुकाबला वह 0-5 से हार गए हैं.

02:24 PM (IST) Jul 26

सेलिंग: 40वें स्थान पर रहीं नेत्रा कुमानन


नेत्रा कुमानन महिला सिंगल डिंगी लेजर रैडियाल की चौथी रेस में 40वें स्थान पर रहीं। ओवर ऑल रैंकिंग में वह 28वें स्थान पर हैं। 

01:34 PM (IST) Jul 26

मनिका बत्रा की हार

भारत की मनिका बत्रा टेबल टेनिस महिला एकल स्पर्धा में ऑस्ट्रिया की सोफिया पोल्कानोवा के खिलाफ सीधे गेम में अपना तीसरे राउंड का मैच हार गईं। 

01:21 PM (IST) Jul 26

टेबल टेनिस: पहला गेम हारीं मनिका बत्रा


पहले सेट में मनिका बत्रा 3-3 से बराबरी पर थीं लेकिन इसके बाद सोफिया ने लगातार अंत हासिल किए और स्कोर 8-4 तक ले आईं। सोफिया ने फॉरहैंड स्मैश से पहला गेम 11-8 से अपने नाम किया। 

01:05 PM (IST) Jul 26

टेबल टेनिस: मनिका बत्रा का राउंड-3


भारत की मनिका बत्रा टेबल टेनिस महिला एकल स्पर्धा के तीसरे दौर में ऑस्ट्रिया की सोफिया पोल्कानोवा से भिड़ेंगी।

Scroll to load tweet…
12:11 PM (IST) Jul 26

भवानी देवी ने मांगी माफी

भारत की पहली फेंसर भवानी देवी ने ट्विटर पर अपने फैंस से हार के लिए माफी मांगी है। भवानी देवी दूसरे राउंड में हार का सामना करना पड़ा था।

Scroll to load tweet…

12:08 PM (IST) Jul 26

टेनिस: नागल हारे


टेनिस में सुमित नागल अपना मैच दानिल मेदवेदेव से हार गए। मेदवेदेव ने शानदार खेल खेला और जीत हासिल की।

11:28 AM (IST) Jul 26

शूटिंग: फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं

भारत के स्कीट निशानेबाज अंगद बाजवा और मेराज खान फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाए हैं।

11:07 AM (IST) Jul 26

टेनिस: सुमित नागल का मैच

ओलिंपिक में अपने पहले मुकाबले में उज्बेकिस्तान के डेनिस इसटोमिन को हराने के बाद सुमित नागल आज वर्ल्ड नंबर दो दानिल मेदवेदेव का सामना करेंगे।

10:40 AM (IST) Jul 26

बैडमिंटन – सात्विक-चिराग हारे

भारतीय जोड़ी पहला गेम 13-21 से हार गई। यह गेम 17 मिनट तक चला। 

Scroll to load tweet…

10:38 AM (IST) Jul 26

आर्चरी: क्वार्टर फाइनल में हार

भारतीय पुरुष तीरंदाजी टीम क्वार्टर फाइनल में दक्षिण कोरिया से 6-0 से हार गई।

Scroll to load tweet…
10:30 AM (IST) Jul 26

आर्चरी: दूसरे सेट में भी हार

अतनु दास, प्रवीण जाधव, तरुणदीप राय की भारतीय पुरुष तीरंदाजी टीम क्वार्टर फाइनल में कोरिया से मुकाबला कर रही है। अभी तक कोरिया के खिलाफ पहले और दूसरे सेट हार गई है।

10:28 AM (IST) Jul 26

बैडमिंटन: चिराग शेट्टी और सात्विक का मुकाबला शुरू

पुरुष डबल्स के क्वार्टरफाइनल में भारत की सात्विकसाईंराज और चिराग शेट्टी की जोड़ी इंडोनेशिया की वर्ल्ड नंबर वन जोड़ी के खिलाफ मैच खेल रहे हैं। पहले गेम के ब्रेक तक भारतीय जोड़ी 9-13 से पीछे है। 

10:26 AM (IST) Jul 26

आर्चरी: पहला सेट हारी इंडिया

अतनु दास, प्रवीण जाधव, तरुणदीप राय की भारतीय जोड़ी पुरुष तीरंदाजी के क्वार्टरफाइनल में कोरिया के खिलाफ पहला सेट हार गई।

10:22 AM (IST) Jul 26

आर्चरी: कोरिया से क्वार्टर फाइनल

अतनु दास, प्रवीण जाधव, तरुणदीप राय की भारतीय पुरुष तीरंदाजी टीम क्वार्टर फाइनल में कोरिया से मुकाबला करेगी। 

Scroll to load tweet…
10:18 AM (IST) Jul 26

सेलिंग – विष्णु सरवानन 14वें स्थान पर पहुंचे


विष्णु सरवानन ने पुरुष सिंगल डिंगी में अपनी दूसरी रेस में 20वां स्थान हासिल किया। अपनी पहली रेस में 29वें स्थान पर रहे थे। वह अपनी दोनों रेस को मिलाकर अब 14वें स्थान पर पहुंच गए हैं। 

09:53 AM (IST) Jul 26

बैडमिंटन: इंडोनेशिया से मुकाबला

भारत के सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी पुरुष युगल स्पर्धा में मार्कस फर्नाल्डी गिदोन और केविन संजय सुकामुल्जो की इंडोनेशियाई जोड़ी से भिड़ेंगे।