आयोजन समिति के अध्यक्ष ने कहा है कि अगर अगले साल तक भी कोरोना पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जाता तो खेलों को रद्द कर दिया जाएगा।

स्पोर्ट्स डेस्क. कोरोना वायरस महामारी के कारण पूरी दुनिया परेशान है। संक्रमण के कारण खेल जगत भी सहमा हुआ है। कई टूर्नामेंट या तो रद्द कर दिए गए या कुछ समय के लिए टाल दिए गए हैं। इसी कड़ी में 2020 में होने वाले टोक्यो ओलंपिक को भी एक साल के लिए टाल दिया गया था। लेकिन अब भी ओलंपिक के आयोजन पर संशय बरकरार है। इसी बीच आयोजन समिति के अध्यक्ष ने कहा है कि अगर अगले साल तक भी कोरोना पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जाता तो खेलों को रद्द कर दिया जाएगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ओलंपिक को एक साल के लिए टाल दिया गया है

बतादें कि महामारी के कारण पहले ही ओलंपिक को एक साल के लिए टाल दिया गया है। इसका आयोजन अभ 23 जुलाई 2021 से किया जाएगा। लेकिन अगर इसी तरह पूरी दुनिया में कोरोना अपना कोहराम मचाता रहा तो टोक्यों ओलंपिक को रद्द भी किया जा सकता है। टोक्यो 2020 के अध्यक्ष योशिरो मोरी ने कहा कि महामारी के कारण इसे और आगे टाला नहीं जा सकता। अगर ऐसी स्थिती बनती है तो इस आयोजन को रद्द कर दिया जाएगा। 

ओलंपिक को आगे तक टाल पाना संभव नहीं

दरअसल, जापान के खेल दैनिक ‘निक्कन स्पोर्ट्स’ से बातचीत के दौरान जब मोरी से पूछा गया कि अगर महामारी का खतरा अगले साल भी बना रहता है तो क्या खेलों को 2022 तक टाला जा सकता है। जिस पर उन्होंने कहा कि यह कर पाना संभव नहीं है। बतादें कि इससे पहले भी युद्ध के समय खेलों को रद्द किया जा चुका है। मोरी ने कहा कि इस वक्त दुनिया एक अदृश्य दुश्मन के खिलाफ जंग लड़ रही है। अगर हम संक्रमण पर जल्द नियंत्रण पा लेते हैं तो अगली गर्मियों में ओलंपिक का आयोजन किया जा सकता है।