मोरबी पुल हादसे में मारे गए लोगों के बच्चों के लिए अडानी ग्रुप ने सौगात दी है।

अहमदाबाद(Gujrat).मोरबी पुल हादसे में मारे गए लोगों के बच्चों के लिए अडानी ग्रुप ने सौगात दी है। अडानी फाउंडेशन ने इस हादसे में मारे गए लोगों के 20 बच्चों के लिए 5 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया है। उन गर्भवती महिलाओं को भी इसका लाभ दिया जाएगा जिनके पति की मौत इस हादसे में हुई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार, पुल ढहने से 7 बच्चे अपने माता-पिता दोनों को खोकर अनाथ हो गए और 12 बच्चों ने अपने माता-पिता में से एक को खो दिया है। वहीं कुछ ऐसी गर्भवती महिलाएं भी इसमें शामिल हैं जिनके पतियों की मौत इस हादसे में हुई थी।

मोरबी में हुए हादसे में मारे गए थे 135 लोग
मोरबी में मच्छू नदी पर 1880 के दशक में बना झूलता पुल 30 अक्टूबर, 2022 की शाम को ढह गया था। इस हादसे में 135 लोगों की जान चली गई और 180 से अधिक लोग घायल हो गए। इसी हादसे में मारे गए लोगों के बच्चों के लिए अडानी ग्रुप ने आर्थिक सहायता का ऐलान किया है।

अनाथ हुए बच्चों के लिए आर्थिक सहायता की व्यवस्था- डॉ प्रीति अडानी

अडानी फाउंडेशन की चेयरपर्सन डॉ. प्रीति अदाणी ने कहा, “हम जनहानि की इस दुर्घटना से बहुत दुःखी हैं और अपने प्रियजनों को खोने वालों के लिए चिंतित हैं। सबसे गंभीर रूप से प्रभावित छोटे बच्चे हैं, जिनमें से कई को अभी तक यह नहीं बताया गया है कि उनके माता या पिता या दोनों कभी घर नहीं लौटेंगे। हम संकट के इस समय में यह प्रयास कर रहे हैं कि इन बच्चों के पास भविष्य में उचित शिक्षा प्राप्त करने और जीवनयापन करने के उचित साधन हों। यही कारण है कि हमने उन्हें आवश्यक वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए फंड स्थापित करने का निर्णय लिया है।