गुजरात विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी से शुरू होगा और अगले वित्तीय वर्ष के लिए राज्य का बजट

अहमदाबाद: गुजरात विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी से शुरू होगा और अगले वित्तीय वर्ष के लिए राज्य का बजट, सत्र के पहले दिन ही पेश किया जाएगा। यह घोषणा गुरुवार को यहां की गई। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया कि बजट सत्र 24 फरवरी को शुरू होगा और 31 मार्च को समाप्त होगा। इस सत्र में 26 बैठकें होंगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इसमें कहा गया कि सत्र के पहले दिन वित्त वर्ष 2020-21 का बजट उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। उनके पास ही वित्त मंत्रालय का प्रभार है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)