कांग्रेस पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में 30 अक्टूबर को होने वाले उपचुनावों के लिए अपने स्टार प्रचारकों की घोषणा कर दी है। 20 स्टार प्रचारकों की लिस्ट में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel), नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu), चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjeet singh channi), सचिन पायलट (Sachin Pilot) और आनंद शर्मा (Anand Sharma) के साथ कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) का भी नाम है।

शिमला : हिमाचल प्रदेश में 30 अक्टूबर को होने वाले लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस (Congress) ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट में 20 नेताओं के नाम हैं। AICC से जारी की गई लिस्ट में सबसे पहला नाम भूपेश बघेल (bhupesh baghel) का है। इसमें नवजोत सिंह सिद्धू (navjot singh sidhu), पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi), राज बब्बर और हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) भी शामिल हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ये भी स्टार कैंपेनर
इन नेताओं के अलावा हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, आनंद शर्मा, राजीव शुक्ला, आशा कुमारी, धनीराम शांडिल, गुरकीरत सिंह कोटली, संजय दत्त, कौल सिंह ठाकुर, सुखविंदर सिंह सुक्खू, कुलदीप सिंह राठौर, मुकेश अग्निहोत्री, राजेंद्र राणा, मेजर जनरल सेवानिवृत्त धर्मवीर सिंह राणा और शिमला ग्रामीण से कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह का नाम भी कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है।

देशभर में 3 लोकसभा, 30 विधानसभा सीट पर उपचुनाव
देशभर में 3 लोकसभा और 14 राज्यों की 30 विधानसभा सीटों पर 30 अक्तूबर को वोट डाले जाएंगे। काउंटिंग 2 नवंबर को होगी। शुक्रवार नामांकन का आखिरी दिन था। 13 अक्तूबर तक लोकसभा और 16 अक्तूबर तक विधानसभा सीटों के लिए नाम वापस लिए जा सकेंगे। इन उपचुनावों के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पूरा पालन किया जाएगा। इसके लिए राज्यों से इंतजाम करने के लिए कहा गया है।

इसे भी पढ़े -ये क्या... एक-दूसरे को कोसने वाले गहलोत-पायलट हेलीकॉप्टर की सीट पर भी आमने-सामने, जानें खास वजह

इन सीटों पर लोकसभा उपचुनाव
लोकसभा की जिन 3 सीटों पर मतदान होना है, उसमें हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट, दादर-नागर हवेली और मध्य प्रदेश की खंडवा सीट है। मंडी और खंडवा में कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। दोनों ही सीटों पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है। 

इन सीटों पर विधानसभा उपचुनाव
असम की 5 सीटें, पश्चिम बंगाल की 4 सीट, मध्यप्रदेश, हिमाचल और मेघालय की 3-3 सीटें, बिहार, कर्नाटक और राजस्थान की 2-2 सीटें, आंध्र प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, मिजोरम, नागालैंड और तेलंगाना की 1-1 सीट पर उपचुनाव होंगे।


हिमाचल में कांग्रेस के उम्मीदवार
कांग्रेस मंगलवार को मंडी लोकसभा सीट और तीन विधानसभा क्षेत्रों अर्की, फतेहपुर और जुब्बल कोटखाई के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी है। कांग्रेस पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह को मंडी लोकसभा से, संजय अवस्थी को अर्की विधानसभा क्षेत्र से, भवानी सिंह पठानिया को फतेहपुर से और रोहित ठाकुर को जुब्बल कोटखाई निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतारा है।

इसे भी पढ़ें-'लट्ठ' वाले बयान पर CM खट्टर की माफी, कहा - शांति भंग न हो, सद्भाव भी बना रहे