चक्रवात ‘हिका’ अरब सागर के पश्चिम की ओर बढ़ते हुए ‘बेहद भीषण चक्रवात’ में तब्दील हो गया है और इसके मंगलवार को ओमान तट पार करने की संभावना है। मौसम विज्ञान विभाग ने गुजरात के मछुआरों को मछली पकड़ने के लिए समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है।

अहमदाबाद. चक्रवात ‘हिका’ अरब सागर के पश्चिम की ओर बढ़ते हुए ‘बेहद भीषण चक्रवात’ में तब्दील हो गया है और इसके मंगलवार को ओमान तट पार करने की संभावना है। मौसम विज्ञान विभाग ने गुजरात के मछुआरों को मछली पकड़ने के लिए समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है। क्योंकि वहां बुधवार सुबह तक मौसम ‘बेहद खराब’ रहने की आशंका है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अरब सागर में भीषण चक्रवात में हो गया तब्दील
 भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी)ने एक बुलेटिन में बताया कि,‘‘भीषण चक्रवात हिका पिछले छह घंटे से 22 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम की ओर बढ़ रहा है और यह उत्तर-पश्चिम तथा निकट के पश्चिम-मध्य अरब सागर की ओर बढ़ते हुए बेहद भीषण चक्रवात में तब्दील हो गया है।’’ इसमें कहा गया है कि इसका केन्द्र मंगलवार सुबह तक पाकिस्तान के कराची से 820 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिण पश्चिम और ओमान के माशिराह से 220 किलोमीटर पूर्व-दक्षिणपूर्व तथा ओमान के दुक्म से 350 किलोमीटर पूर्व-उत्तर पूर्व की ओर है।

मंगलवार रात पार कर सकता है ओमान तट
आईएमडी ने कहा,‘‘ऐसी एंभावना है कि अगले छह घंटे तक चक्रवात भीषण बना रहेगा और इसके बाद यह कमजोर होगा।’’बयान के अनुसार चक्रवात के पश्चिम-दक्षिण पश्चिम की ओर बढ़ने और मंगलवार रात दुक्म के निकट ओमान तट पार करने की संभावना है। इस दौरान 110 से 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

130-140 किमी प्रति घंटे की होगी हवाओं की रफ्तार
आईएमडी ने कहा कि छह घंटे के दौरान 130-140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं उत्तर-पश्चिम और पश्चिम-मध्य अरब सागर पर छा जाने की संभावना है। इसके बाद हवा की गति धीरे-धीरे कम हो कर 100-110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पर आ जाएगी।