दमकल विभाग को सोमवार सुबह 8:30 मिनट पर फैक्ट्री में आग लगने की जानकारी मिली थी। अधिकारियों ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। गोदाम के अंदर फंसे लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही है।

दिल्ली. देश की राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर सामने आई है, उद्योग नगर की एक जूता फैक्ट्री में आग लग गई। जिसके अंदर करीब आधा दर्जन लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की 31 गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं। जो आग पर काबू पर करने में जुट गई हैं। आग इतनी भीषण है कि हर तरफ धुएं का गुबार उठता दिखाई दे रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चला
दरअसल, दमकल विभाग को सोमवार सुबह 8:30 मिनट पर फैक्ट्री में आग लगने की जानकारी मिली थी। अधिकारियों ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। गोदाम के अंदर फंसे लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही है। बता दें कि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

ऑनलाइन प्रोडक्ट को पैकिंग का होता था काम
बता दें कि दिल्‍ली के पीरागढ़ी इलाके के उद्योग नगर की जूतों की इस गोदाम में ऑनलाइन प्रोडक्ट भेजना का काम होता था। यहां पर सिर्फ पैकिंग होती थी। सुबह जब आसपास के लोगों को जब धुएं का गुबार बनता देखा तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी।


Scroll to load tweet…