रविवार को दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 24 में पहले हत्या और फिर सुसाइड का मामला आने के बाद इलाके में दहशब फैल गई। युवक ने अपनी मां की बर्बर तरीके से हत्या कर दी और फिर खुद भी आत्महत्या कर ली। युवक डिप्रेशन में था। 

नई दिल्ली. रविवार को दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 24 में हुए सुसाइड मामले में कई खुलासे हो रहे हैं। 24 साल के युवक क्षितिज ने पहले बर्बरता पूर्वक अपनी मां की हत्या की और फिर 77 पेज का सुसाइड नोट लिखकर खुद भी आत्महत्या कर ली। युवक ने अपनी मौत से पहले सुसाइड नोट में इस बात का जिक्र किया है कि वो अपनी मां की लाश के तास तीन दिन कैसे बिताए। उनसे लिखा कि मां को हत्या करने के लिए सबसे पहले उसके वायर का उपयोग किया फिर उसका गला काट दिया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गीता पढ़ी और गंगाजल भी छिड़का
मरने से पहले युवक ने सुसाइड नोट में लिखा- अपनी मां के शव पर उसने गंगाजल छिड़का और फिर उसे गीता भी पढ़कर सुनाई। उसने लिखा कि पिता की मौत के बाद से मां बीमार रहती थी इसलिए मां को बीमारी से मुक्ति देने के लिए उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद मांं का शव अपने सिर में रखकर उसके साथ कुछ वक्त बिताया और फिर उसकी लाश के सामने गीता पढ़ी। 

कोई नहीं था सहारा
युवक ने लिखा कि बेरोजगार होने के कारण उसके घर की आर्थिक स्थिति खराब हो गई थी। उसका कोई दोस्त भी नहीं था जिससे वो बात कर सके। युवक ने सुसाइड नोट में लिखा कि वो खुद भी बीमार रहता था और बीमारी के इलाज के लिए उसके पास पैसे नहीं थे। 

पड़ोसी महिला के फोन से हुआ खुलासा
पड़ोस में रहने वाली महिला के फोन से पूरे मामले का खुलासा हुआ। महिला ने कहा- क्षितिज की मां उसके साथ सत्संग में जाती थी। दो दिनों से नहीं गई थी तो मैंने क्षितिज को फोन किया और उसकी मां के बारे में पूछा तो क्षितिज ने कहा कि मां तो मर गई और अब मैं भी मर रहा हूं। इसके बाद फोन काट दिया। महिला ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। लेकिन जब तक पुलिस पहुंचती क्षितिज सुसाइड कर चुका था। सुसाइड नोट के अनुसार, बीमारी और बेरोजगारी के कारण वह डिप्रेशन में था।

इसे भी पढ़ें- 77 पेज का सुसाइड नोटः मां का मर्डर कर डेडबॉडी के साथ रहा 4 दिन, खुद की मौत के लिए अपनाया ब्रूटल तरीका