असम के हैलाकांडी नगर निगम बोर्ड ने दक्षिण असम की बराक घाटी में एक ‘प्लास्टिक बैंक’ खोला है जहां लोग एक बार इस्तेमाल वाले प्लास्टिक उत्पादों को जमा करा सकते हैं।

हैलाकांडी. असम के हैलाकांडी नगर निगम बोर्ड ने दक्षिण असम की बराक घाटी में एक ‘प्लास्टिक बैंक’ खोला है जहां लोग एक बार इस्तेमाल वाले प्लास्टिक उत्पादों को जमा करा सकते हैं। हैलाकांडी जिला प्रशासन ने इस वर्ष अगस्त में इस प्रकार की प्लास्टिक के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रोक लगाना आसान बर्ताव में बदलाव लाना मुश्किल 
हैलाकांडी जिले के उपायुक्त कीर्ति जल्ली ने शुक्रवार को यहां प्लास्टिक बैंक के उद्धाटन के बाद कहा कि यह पहल लोगों के बर्ताव में बदलाव लाने और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए है। उपायुक्त ने कहा,‘‘ स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत एक बार इस्तेमाल वाली प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है। मुझे लगता है कि रोक लगाना और जुर्माना लगाना बेहद आसान है। बड़ी चुनौती अपने बर्ताव में बदलाव लाना और पर्यावरण अनुकूल जीनवशैली अपनाना है।’’

प्लास्टिक बैग के बदले मिलते हैं कागज और कपड़े के बैग 
उन्होंने नागरिकों से इस प्रकार के प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने की अपील करते हुए कहा कि प्लास्टिक की पानी की बोतल, पानी के पाउच और पॉलीथीन को बैंक से इकट्ठा किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि प्लास्टिक बैंक में एकत्रित हुए सामान को पुनर्चक्रण के लिए पास की सीमेंट फैक्ट्री में भेजा जाएगा। अधिकारी के शनिवार को बताया कि उनकी अपील पर कुछ दुकानदारों ने स्वेच्छा से अपने प्लास्टिक के सामान को बैंक में जमा करा दिया। इसके बदले में अधिकारी ने उन्हें कागज और कपड़े के बने बैग दिए हैं।

(यह खबर न्यूज एजेंसी पीटीआई भाषा की है। एशियानेट हिंदी की टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)