हैरान कर देने वाली यह घटना, वडोदरा जिले की है, जहां सिर्फ 2 रोटी के पीछे एक दोस्ती ने दूसरे की हत्या कर दी। दोनों मध्य प्रदेश के सागर के रहने वाले थे। वह यहां रहकर एक रिफाइनरी कंपनी में लेबर का काम करते थे और ही एक ही कमरे में किराए से रहते थे। 

वडोदरा (गुजरात). अक्सर सुना है कि दोस्ती का रिश्ता भाई से बड़ा होता है। लेकिन गजरात में एक ऐसा मामला सामने आया है जो दोस्ती ही नहीं इंसानियत को शर्मसार करता है। जहां सिर्फ दो रोटी के पीछे एक दोस्त ने दूसरे को मौत के घाट उतार दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दोनों दोस्त थे रुम पार्टनर
दरअसल, हैरान कर देने वाली यह घटना, वडोदरा जिले के करचिया गांव में सामने आई है। जहां रविवार को मध्य प्रदेश के सागर के रहने वाले धर्मेंद्र और शेतान सिंह यहां एक रिफाइनरी कंपनी में लेबर का काम करते थे और ही एक ही कमरे में किराए से रहते थे। दोनों के बीच विवाद हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि धर्मेंद्र ने शेतान के पेट में चाकू घोंप दिया, जिससे बुधवार को वडोदरा के सयाजी अस्पताल में मौत हो गई।

(घटना के बाद आरोपी धर्मेंद्र को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है।)

2 रोटी बनी मौत की वजह
बता दें कि शनिवार रात शैतान सिंह खाना खाने आया तो देखा कि धर्मेंद्र के लिए रोटियां कम हैं। तो वह पास में रहने वाले एक परिचित के यहां से मांगकर ले आया। धर्मेंद्र ने खाना खाया और सो गया। लेकिन दूसरे दिन धर्मेंद्र ने शैतान से कहा तू मेरे लिए रोटी क्यों मांगकर लाया था, वह आज मुझसे उसकी बदले पांच कलो आटा मांग रहा है। बस इसी बात पर दोनों के बीच में झगड़ा होने लगा। यही विवाद खूनी संघर्ष में तबदील हो गया।