यह मामला सोमवार रात ढाई बजे वलसाड जिला के पारडी परिया रोड भेंसलापाड़ा में देखने को मिला। जहां एक 19 साल का लड़का रात ढाई बजे स्कूटी से लड़की के कपड़े पहन अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए जा रहा था। लेकिन, बीच रास्ते में पुलिस ने उसको पकड़ लिया और फूछ ताछ की तो सारा मामला सामने आ गया।

वलसाड (गुजरात). किसी ने सही कहा है कि इंसान किसी के प्यार में इतना खो जाता है कि उसको कुछ दिखाई नहीं देता है। लॉकडाउन में ऐसे ही एक आशिक की कहानी गुजरात से सामने आई है। जहां प्रेमी आधी रात को लेडिस ड्रेस पहनकर अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए जा रहा था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रात ढाई बजे जा रहा था प्रेमिका से मिलने
दरअसल, यह मामला सोमवार रात ढाई बजे वलसाड जिला के पारडी परिया रोड भेंसलापाड़ा में देखने को मिला। जहां एक 19 साल का लड़का रात ढाई बजे स्कूटी से लड़की के कपड़े पहन अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए जा रहा था। लेकिन, बीच रास्ते में पुलिस ने उसको पकड़ लिया और फूछ ताछ की तो सारा मामला सामने आ गया।

पुलिस से बचने के लिए पहने लेडिस ड्रेस
युवक ने पुलिस को बताया कि वह एक लड़की से बेहद प्यार करता है, लेकिन लॉकडाउन के कारण वह प्रेमिका से मिल नहीं पा रहा था। इसलिए उसको पुलिस और घरवालों के डर उसको ऐसा करना पड़ा। बता दें कि युवक ने पंजाबी ड्रेस पहनी हुई थी और मुंह पर ओढ़नी लपेटी हुई थी।