हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में लोगों को बर्फ से आच्छादित इलाकों और ऊंचाई वाली जगहों पर नहीं जाने की सलाह दी गई है

शिमला: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में लोगों को बर्फ से आच्छादित इलाकों और ऊंचाई वाली जगहों पर नहीं जाने की सलाह दी गई है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। कुल्लू के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि शिमला मौसम विज्ञान केंद्र ने 12 से 19 जनवरी तक जिले में भारी बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

उन्होंने बताया कि लोगों को ऊंचाई वाली जगहों पर जाने से बचना चाहिए क्योंकि यह खतरनाक हो सकता है।

कुल्लू पुलिस ने ट्वीट कर लोगों को किसी भी आपात स्थिति में टोल फ्री नंबर 107 पर फोन करने की सलाह दी।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)