यह दुखद घटना कांगड़ा के रानीताल की है। जहां रविवार को रामचंद की बेटी की शादी हुई थी और सोमवार सुबह बेटी को विदा किया। लेकिन अगले दिन मंगलवार को पिता और दादी की दर्दनाक हादसे में मौत हो गई।

कांगड़ा. हिमाचल के कांगड़ा जिले से शादियों की खुशियों के बीच ऐसी दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है, जिसे जानकर हर किसी की आंखें नम हैं। परिवार ने अपनी बेटी की शादी की थी। एक दिन पहल ही उसे दुल्हन बनाकर ससुराल विदा किया था। रिश्तेदार अपने-अपने घर लौट रहे थे। लेकिन इसी बीच दूसरे दिन एक हादसे में दुल्हन के पिता और दादी की मौत हो गई। इ

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बेटी को विदा कर घर भी नहीं पहुंचे और मातम में बदल गईं खुशियां
दरअसल, यह दुखद घटना कांगड़ा के रानीताल की है। जहां रविवार को रामचंद की बेटी की शादी हुई थी और सोमवार सुबह बेटी को विदा किया। बेटी के ससुराल में कोई कार्यक्रम था, इसलिए रामचंद्र अपने परिवार के साथ वहां गए हुए थे। लेकिन लौटते समय कार एक बड़ी चट्टान से टकरा गई। जिसमें दुल्हन के पिता रामचंद्र और दादी निरभा देवी की मौत हो गई। वहीं तीन लोग गंभरी रुप से घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।

जिस मंडप में बनी थी दुल्हन, वहीं रखे पिता और दादी के शव
इस घटना के बाद परिवार में मातम की चीखें सुनाई दे रही हैं। अब शादी की खुशियां मातम में बदल गई, कल तक जो लड़की जिस मंडप में दुल्हन बनकर विदा हुई थी अब वह वहीं पर रखे पिता और दादी के शव देख बिलख रही है।