हिमाचल प्रदेश का एक जवान आतंकियों से लड़ाई लड़ते शहीद हो गया है। 

किन्नोर. हिमाचल प्रदेश का एक जवान आतंकियों से लड़ाई लड़ते शहीद हो गया है। किन्नौर के रहने वाले साहिल कुमार को मुठभेड़ के दौरान गोली लगी। उनका पार्थिव शरीर हेलिकॉप्टर से चंडीगढ़ लाया गया। जिसके बाद शहीद साहिल का अंतिम संस्कार किया गया। कश्मीर के गुरेज सेक्टर में आतंकी मुठभेड़ के दौरान 19 डोगरा में तैनात साहिल कुमार ने भी मोर्चा संभाला था। पांच भाई-बहनों में सबसे छोटे साहिल छह साल पहले ही सेना में भर्ती हुए थे। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भाई से हुई थी आखिरी बात
साहिल ने बुधवार को अपने भाई विपन और मां से बात कर घर के हालचाल पूछे थे। इसके बाद सुबह 11:02 पर फिर से अपने भाई विपन से बात कर माता-पिता का ख्याल रखने को कहा था।