उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह अपनी कार्यशैली के कारण हमेशा सुर्खियों में रहे। उनकी कार्यशैली आमजनों के अलावा सरकार को भी हमेशा पसंद रही। प्रधानमंत्री मोदी भी उनकी कामों से प्रभावित रहे। नतीजा अब उन्हें लोकसभा का महासचिव बनाया गया है। लोकसभा अध्यक्ष की सहमति के बाद उत्पल कुमार सिंह की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए गए हैं। 

देहरादून, उत्तराखंड. उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह को लोकसभा का महासचिव नियुक्त किया गया है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उत्पल कुमार सिंह की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। सिंह अपनी कार्यशैली के कारण हमेशा सुर्खियों में रहे। उनकी कार्यशैली आमजनों के अलावा सरकार को भी हमेशा पसंद रही। प्रधानमंत्री मोदी भी उनकी कामों से प्रभावित रहे। नतीजा अब उन्हें लोकसभा का महासचिव बनाया गया है। बता दें कि 1986 बैच के आईएएस अफसर उत्पल कुमार 31 जुलाई को रिटायर हो चुके हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


ऐसी है छवि
उत्पल कुमार ईमानदार, निर्विवाद और साफ सुथरी छवि वाले अफसरों में शुमार होते रहे हैं। उत्तराखंड में उन्होंने प्रमुख सचिव कार्मिक, लोक निर्माण विभाग, ऊर्जा, कृषि, उद्यान, पर्यटन, गृह समेत कई विभाग संभाले। वे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव भी रहे। श्री सिंह उत्तर प्रदेश में भी मुज़फ्फरनगर जिले के जिलाधिकारी समेत कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। इस मौके पर श्री सिंह ने कहा कि वे लोकसभा में मिली नई जिम्मेदारी उठाने को तैयार हैं। वे पूर्व में प्रशासनिक काम देख चुके हैं।