पुलिस के मुताबिक नर्स इसके पहले भी मैक्‍स अस्पताल से मरीजों के फोन चुराकर अपने बॉयफ्रेंड को देती थी। ऐसा वो अपने प्रेमी को खुश करने और पैसे कमाने के लिए करती थी।  

देहरादून (Uttarakhand)। बॉयफ्रेंड को खुश करने के लिए नर्स चोर बन गई। वो अस्पताल में आने वाले मरीजों के तीमारदारों की महंगी मोबाइल चुरा लिया करती थी, जिसे बाद में अपने बॉयफ्रेंड को दे दिया करती थी। जिसका खुलासा बुधवार को किया। साथ ही आरोपी नर्स और उसके बॉयफ्रेंड को जेल भेज दिया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह है पूरा मामला
18 मई को वसंत विहार निवासी अमनदीप ने अपने पिता अवतार सिंह के अस्पताल से मोबाइल चोरी होने की पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से पता लगाया कि एक इंश्योरेंस कंपनी में काम करने वाले व्यक्ति सलमान के पास मोबाइल है। जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया। साथ ही मोबाइल के बारे में पूछताछ की।

बॉयफ्रेंड ने खोला राज
पुलिस ने जांच पड़ताल की तो सलमान ने बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड जो कि मैक्स अस्पताल की नर्स है, यह मोबाइल उसने दिया है। जिसपर पुलि ने नर्स को भी गिरफ्तार कर लिया। 

इस वजह से बॉयफ्रेंड को देती थी मोबाइल
पुलिस के मुताबिक नर्स इसके पहले भी मैक्‍स अस्पताल से मरीजों के फोन चुराकर अपने बॉयफ्रेंड को देती थी। ऐसा वो अपने प्रेमी को खुश करने और पैसे कमाने के लिए करती थी।